Move to Jagran APP

डॉ. आभा त्यागी को राष्ट्रीय साहित्य सागर सम्मान

जागरण संवाददाता, समालखा : डॉ. आभा त्यागी को राष्ट्रीय साहित्य सागर पुरस्कार से नवाजा गया है। ¨ह

By Edited By: Published: Thu, 12 Jan 2017 03:05 AM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2017 03:05 AM (IST)
डॉ. आभा त्यागी को राष्ट्रीय साहित्य सागर सम्मान

जागरण संवाददाता, समालखा :

loksabha election banner

डॉ. आभा त्यागी को राष्ट्रीय साहित्य सागर पुरस्कार से नवाजा गया है। ¨हदी भाषा, साहित्य, संस्कृति, कला, तुलनात्मक अध्ययन एवं शोध के क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान के लिए ये सम्मान दिया गया। डॉ. त्यागी वैश्य कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में यह पुरस्कार दिया गया।

डॉ. त्यागी ने ¨हदी साहित्य के क्षेत्र में 35 शोधपत्र एवं 4 पुस्तकों का लेखन किया है, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें साहित्य शिरोमणी, महिला साहित्यकार व अग्रणी लेखिका पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्होंने ¨हदी शब्दकोष, कामायनी का दर्शन और साहित्य में महिला रचनाकार की भूमिका किताबें लिखी हैं। साहित्य में नारी शक्ति का योगदान और सशक्तीकरण पर जोर दिया है। डा. त्यागी ने कहा कि नागपुर (महाराष्ट्र) में 4 व 5 मार्च को होने वाले अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन में भी साहित्यकार के रूप में उन्हें बुलाया गया। जून 2017 में आस्ट्रेलिया में होने वाले ¨हदी समारोह में ¨हदी का वैश्विक महत्ता पर भी डॉ. त्यागी अपना शोध पत्र पेश करेगी।

बचपन से है रुचि

डॉ. त्यागी ने बताया कि उन्हें भाषा के प्रति बचपन से लगाव है। ¨हदी में कविता व कहानी लिखना उनका शौक रहा। शिक्षण क्षेत्र में आने के बाद उन्हें इसका फायदा मिला। उन्होंने सबसे पहले ¨हदी में शब्दकोष की रचना की। फिर जयशंकर प्रसाद की कामायनी का दर्शन किताब लिखी। साहित्य के विकास में महिलाओं के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.