Move to Jagran APP

एक जनवरी से राष्‍ट्रीय कला उत्‍सव का आगाज, हरियाणा के 18 प्रतिभागी दिखाएंगे प्रतिभा

राष्‍ट्रीय कला उत्‍सव का आगाज एक जनवरी से होने जा रहा है। राष्‍ट्रीय कला उत्‍सव में हरियाणा के आठ जिलों के 18 प्रतिभागी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव में सबसे अधिक कुरुक्षेत्र से पांच प्रतिभागी लेंगे भाग।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 11:02 AM (IST)Updated: Thu, 30 Dec 2021 11:02 AM (IST)
एक जनवरी से राष्‍ट्रीय कला उत्‍सव की शुरुआत।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। नव वर्ष पर शुरू होने वाली राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों के 18 उत्कृष्ट प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव का शुभारंभ नव वर्ष यानी एक जनवरी से होगा। जिसमें नौ विधाओं में प्रदेश स्तर पर प्रथम आने वाले नौ लड़के और नौ लड़कियां भाग लेंगी। कुरुक्षेत्र के सबसे अधिक पांच प्रतिभागी भाग लेंगे।

loksabha election banner

समग्र शिक्षा से सहायक परियोजना समन्वयक एवं जिला को-आर्डिनेटर सतबीर कौशिक ने बताया कि राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता से पूर्व विद्यार्थियों ने खंड, जिला व प्रदेश स्तर के चरणों पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। इन नौ विधाओं में हजारों प्रतिभागियों में से प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 18 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। जो एक जनवरी से 12 जनवरी तक चलने वाली राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर के केशव सदन में प्रतिदिन एक विधा के प्रतिभागी कुरुक्षेत्र आकर प्रदर्शन करेंगे। जिनकी आनलाइन रिकार्डिंग की जाएगी। जिसे राष्ट्र स्तर कला उत्सव में भेजा जाएगा।

राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव में ये विधाएं शामिल

जिला को-आर्डिनेटर सतबीर कौशिक ने बताया कि 18 प्रतिभागी नौ विधाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। इन नौ विधाओं में वोकल म्यूजिक क्लासिक, वोकल म्यूजिक ट्रेडिशनल फोक, वोकल म्यूजिक क्लासिक, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक ट्रेडिशनल फोक, क्लासिक डांस, फोक डांस, विजुअल आर्ट-2, विजुअल आर्ट-3 और स्वदेशी खिलौने व खेल आदि विधाएं शामिल है।

प्रदेश के जिलानुसार प्रतिभागियों पर एक नजर

जिला प्रतिभागी

हिसार 04

सिरसा 01

गुरुग्राम 01

झज्जर 03

पंचकूला 02

कुरुक्षेत्र 05

भिवानी 01

सोनीपत 01

कुल 18

जिला कुरुक्षेत्र के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर के केशव सदन में राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रदेश के 18 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जिनकी एंट्री आनलाइन माध्यम से राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव में दर्ज हो जाएगी।

विनोद कौशिक, डीपीसी, कुरुक्षेत्र।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.