गुरु का प्रकाश पर्व मनाया, नगर कीर्तन निकाला
जागरण संवाददाता, समालखा गुरु गोविंद सिंह का 351वां प्रकाश पर्व मनाया गया। पानीपत की गतका पार्टी क
जागरण संवाददाता, समालखा
गुरु गोविंद सिंह का 351वां प्रकाश पर्व मनाया गया। पानीपत की गतका पार्टी के जवानों ने करतब दिखाकर अपने जौहर का प्रदर्शन किया। कस्बे में मॉडल टाउन गुरुद्वारा प्रधान जगतार सिंह बिल्ला के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई। पालकी पर सजे गुरु ग्रंथ साहब का सभी ने दर्शन किया।
शोभायात्रा में पंज प्यारे पालकी के आगे चल रहे थे। बैंड बाजे की धुन पर लोग युवक आगे गुरु का नाम सिमरन करते हुए जा रहे थे। शोभायात्रा की शुरुआत पुराना बस अड्डा स्थित कुलदीप और हैप्पी के यहां से हुआ, जो सर्विस लेन, अनाज मंडी, गुड़मंडी, चुलकाना रोड, ब्लूजे रोड, रेलवे रोड आदि से होते हुए माडल टाउन में समाप्त हो गई। फिर लंगर लगाया गया। प्रधान बिल्ला ने कहा कि हर साल प्रकाश वर्ष के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाती है। नगर कीर्तन किया जाता है। गुरु ग्रंथ साहब का दीवान सजाया जाता है। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह हैप्पी, गोपाल सिंह, नीरज, सुशील मौजूद रहीं।