Move to Jagran APP

नगरपालिका कर्मचारी संघ जेबीएम और एग्रो ग्रीन के विरोध में उतरी

नगरपालिका कर्मचारी संघ जेबीएम और एग्रो ग्रीन कंपनी के विरोध में उतर आई है। संघ शनिवार को दोनों कंपनियों के विरोध में बाजारों में प्रदर्शन कर लालबत्ती पुल के नीचे पुतला फूंकेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 08:16 AM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 08:16 AM (IST)
नगरपालिका कर्मचारी संघ जेबीएम और एग्रो ग्रीन के विरोध में उतरी

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगरपालिका कर्मचारी संघ जेबीएम और एग्रो ग्रीन कंपनी के विरोध में उतर आई है। संघ शनिवार को दोनों कंपनियों के विरोध में बाजारों में प्रदर्शन कर लालबत्ती पुल के नीचे पुतला फूंकेगा।

loksabha election banner

यह जानकारी संघ के खजांची संजय चौहान ने दी। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनी शहर से केवल पैसे ही ले रही है। सफाई के नाम पर इतना बेहतर काम नहीं हो पाया है। कर्मचारी भी कंपनियों से तंग आ गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लागू करने के बजाय टालने में लगी हुई है।

सरकार ने 30 अगस्त के समझौते अनुसार सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर ले लिया है, लेकिन फरीदाबाद नगर निगम के इको ग्रीन कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया। स्थानीय संघ के प्रदर्शन के बाद भी अधिकारी अपनी हठधर्मी नहीं छोड़ रहे। फरीदाबाद निगम कर्मचारियों को वापस नहीं लेता है तो 24 सितंबर मंगलवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम मुख्यमंत्री के नाम हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा। इस दौरान आचार संहिता लगती है तो राज्यपाल के नाम नोटिस दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.