भाजपा कार्यकर्ताओं को संतुष्ट कर गए सांसद भाटिया
जीटी रोड स्थित साईं गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिग की गई। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि चुनाव हार कर भी यहां हमारी जीत हुई है। हलके के 68 हजार लोग हमसे जुड़े हैं। उन्होंने अपना जनादेश पार्टी को दिया है। हमें आलोचना की बातों को छोड़कर आगे की तैयारी में जुट जाना चाहिए।
जागरण संवाददाता, समालखा : जीटी रोड स्थित साईं गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिग की गई। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि चुनाव हार कर भी यहां हमारी जीत हुई है। हलके के 68 हजार लोग हमसे जुड़े हैं। उन्होंने अपना जनादेश पार्टी को दिया है। हमें आलोचना की बातों को छोड़कर आगे की तैयारी में जुट जाना चाहिए। प्रदेश में भाजपा की सरकार है। किसी का काम नहीं रूकेगा। कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता की भीड़ और उत्साह बता रही है कि हमारी मेहनत बेकार नहीं गई है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शशिकांत कौशिक को जनता के बीच रहकर सेवा करने को कहा। सबके दुख-सुख में शिरकत करने की सलाह दी। शशिकांत कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सेवा के लिए वे कभी पीछे नहीं हटेंगे। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। वे हनुमान बनकर हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने सहयोग के लिए लोगों का धन्यवाद किया। सुरेंद्र पांचाल ने मंच संचालन किया। रणबीर आट्टा ने कहा कि भीतरघात के कारण ही पार्टी उम्मीदवार की हार हुई है। जितेंद्र भापरा ने भितरघात करने वालों पर निशाना साधा। सांसद से ऐसे नेताओं की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मदन छौक्कर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के काम नहीं रूकने चाहिए।
ये रहे मौजूद
भरत सिंह छौक्कर, सुखवीर शर्मा, रविद्र छौक्कर, जगदीश रमण, मंजीत डिकाडला, मुकेश चौहान, राजेश झट्टीपुर, शिव कुमार जैन, सत्यवान और सुरेश झंडा, महावीर छौक्कर, नरेश कौशिक, सुभाष कुहाड़, देवेंद्र त्यागी आदि। ---धर्म देव---