मां के प्रेमी ने ही नौ वर्ष बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास
पानीपत में पति के घर को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही महिला की बेटी के साथ प्रेमी ने दुष्कर्म करने की कोशिश की।
जेएनएन, पानीपत। एक महिला के प्रेमी की उसकी नौ साल की बेटी पर बुरी नजर नजर पड़ गई। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की दादी ऐन मौके पर पहुंच गइ्र और उस बचा लिया। महिला अपने दो बेटों और ऐ बेटी के साथ पति का घर छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी।
बाद में दादी व पिता के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंची बच्ची ने आपबीती बताई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सीजेएम मोहित अग्रवाल ने बताया कि एक मजदूर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गांव बिंझौल क्षेत्र में रह रहा है। कुछ समय पहले उसकी पत्नी अपने दो बेटों व नौ साल की बेटी के साथ अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। प्रेमी भी उसी क्षेत्र में किराये पर रहता है।
यह भी पढ़ें: राहुल ने ट्वीट कर हरियाणा में दुष्कर्म की घटनाओं पर पीएम से किया सवाल
बताया जाता है कि पिछले दिन महिला का प्रेमी मौका देखकर उसकी नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कम्र का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान संयोग से दादी वहां पहुंच गई अौर बच्ची बच गई। इसके बाद बच्ची को उसकी दादी अपने घर ले आई। वह उसे लेकर बाल कल्याण समिति कार्यालय पहुंची। दादी ने पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद बच्ची को लेकर आरोपी की तलाश में असंध नाका पुलिस चौकी पुलिस की मदद से कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
यह भी पढ़ें: बहादुर करणबीर बोला- राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार की खुशी, पर सात को न बचा पाने का दुख