Move to Jagran APP

काला आंब में 30 एकड़ में बनेगा स्मारक, तीनों युद्धों के चलचित्र दिखाए जाएंगे

सीएम मनोहर लाल ने ऐतिहासिक नगरी पानीपत के कालाआंब में 30 एकड़ में स्मारक बनाने की घोषणा की। पानीपत की तीनों लड़ाइयों के चलचित्र यहां दिखाए जाएंगे। सीएम मनोहर लाल ने ऐतिहासिक नगरी पानीपत के कालाआंब में 30 एकड़ में स्मारक बनाने की घोषणा की। पानीपत की तीनों लड़ाइयों के चलचित्र यहां दिखाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 08:19 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 06:35 AM (IST)
काला आंब में 30 एकड़ में बनेगा स्मारक, तीनों युद्धों के चलचित्र दिखाए जाएंगे

जागरण संवाददाता, पानीपत : सीएम मनोहर लाल ने ऐतिहासिक नगरी पानीपत के कालाआंब में 30 एकड़ में स्मारक बनाने की घोषणा की। पानीपत की तीनों लड़ाइयों के चलचित्र यहां दिखाए जाएंगे।

loksabha election banner

जन आशीर्वाद रैली के चौथे दिन पानीपत के शिव चौक पर शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने यह बात कही। गला खराब होने के बाद रुक-रुक कर 20 मिनट तक बोले। उन्होंने जनता के सामने अपने पांच सालों के कार्यों को रखा। विपक्ष का नाम लिए बिना उन पर हमला बोला। मनोहर लाल ने जनता से अगले पांच साल के लिए भी सरकार बनाने की मांग की। लोगों ने नारों के साथ उनका समर्थन किया।

सीएम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पांच साल पहले अपने काम शुरू किया। उस वक्त सरकार और उन्हें कमजोर समझा जाता था, लेकिन न तो सरकार कमजोर हुई और न ही वे। लोकसभा चुनाव में विपक्ष 10 में से 2 सीट भाजपा की बता रहा था। फिर ये सीट बढ़कर आठ पर पहुंच गई। जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 10 सीटें जीती। करनाल लोकसभा की सीट देश के दूसरे नंबर की बड़ी जीत रही थी। हम खुद पांच लाख तक जीत मानकर चल रहे थे। यहां की जनता के 6.56 लाख से जीताकर संसद में भेजा है। पुलवामा पर भारतीय जवानों पर हमला और फिर जवाब में बालाकोट पर एयर स्ट्राइक से जनता के दिल में सीधा राज किया। कांग्रेसी अपने घोषणा-पत्र में ही फंस गए।

ऑनलाइन और पारदर्शिता दूसरी बार सरकार का बनेगी आधार

सीएम ने कहा कि प्रदेश में ऑनलाइन सिस्टम के साथ पारदर्शिता बरती गई। 2014 में प्रदेश में विकास का खर्च 61 हजार करोड़ था। अब पांच साल में यह 1.20 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। अब ग्राम पंचायत भी विकास के लिए पैसा पाकर खुश हैं। वे खुद सवाल करते हैं कि पूर्व की सरकारों में इतना पैसा नहीं आता था। वे जवाब देते हैं तब पैसा नेताओं की जेब में जाता था।

करनाल से हरिद्वार के लिए रेल लाइन

सीएम ने कहा कि प्रदेश से हजारों श्रद्धालु हरिद्वार जाते हैं। इन श्रद्धालुओं के लिए करनाल से यमुनानगर के लिए रेल चलाई जाएगी। आधारशिला करनाल में रखी गई है। वे इससे आगे उप्र. व अन्य प्रदेशों में सीधे जा सकेंगे। इससे पहले सांसद संजय भाटिया, शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा व जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने अपनी बात रखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.