विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्लफ्रेंड बता युवक करता था छेड़छाड़, आहत छात्रा ने किया खुदकशी का प्रयास

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 14 Jul 2017 02:05 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jul 2017 02:06 PM (IST)

छेड़खानी से तंग आकर एक छात्रा ने खुद की हाथ की नस काट दी। युवक उसे एक साल से तंग ...और पढ़ें

गर्लफ्रेंड बता युवक करता था छेड़छाड़, आहत छात्रा ने किया खुदकशी का प्रयास
गर्लफ्रेंड बता युवक करता था छेड़छाड़, आहत छात्रा ने किया खुदकशी का प्रयास

जेएनएन, पानीपत। एक युवक स्कूली छात्रा से अक्सर छेड़खानी करता था। उसने युवक के माता-पिता को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन इससे उसका हौसला और बढ़ गया। इससे दुखी छात्रा ने गत दिवस अपनी नस काटकर खुदकशी का प्रयास किया।

मॉडल टाउन निवासी एक निजी स्कूल की 12वीं की छात्रा ने बताया कि शुभम उससे अक्सर स्कूल आते-जाते वक्त छेड़खानी करता था। इसकी शिकायत उसने शुभम के माता-पिता से भी की, लेकिन उसने फिर भी छेड़खानी जारी रखी। बल्कि शिकायत के बाद शुभम का हौसला और बढ़ गया। वह उससे अश्लील इशारे करने लगा।

यह भी पढ़ें: युवक लड़का दिखाने के बहाने युवती को ले गया, और फिर करता रहा दुष्कर्म

शुभम ने स्कूल में यह भी अफवाह फैला दी कि वह उसकी गर्लफ्रेंड है। छात्रा के पिता ने बताया कि शुभम की छेड़खानी से तंग आकर उनकी बेटी ने बुधवार रात ब्लेड से अपने बाएं हाथ की नस काट ली। पीड़ित छात्रा के मजिस्ट्रेट के सामने बयान करा दिए गए हैं। शुभम छात्रा को एक साल से तंग कर रहा था। शुभम पर पोक्सो के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सैन्यकर्मी ने किया अपनी ही मौसेरी बहन से दुष्कर्म