Move to Jagran APP

मिस विश्‍व सुंदरी प्रियंका जुनेजा ने यूक्रेन-रूस युद्ध के सवाल के जवाब से जीता जजेस का दिल, पिता बोले-बेटी पर गर्व

हरियाणा के पानीपत की रहने वाली प्रियंका जुनेजा ने विश्‍व सुंदरी का खिताब जीता है। 40 मिनट तक जजेस के सवालों के जवाब देते हुए न सिर्फ उनका दिल जीता बल्कि खिताब भी हासिल किया। उन्‍होंने इंसानियत को सर्वोपरि बताया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 01:10 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 01:10 PM (IST)
पानीपत की रहने वाली विश्‍व सुंदरी प्रियंका जुनेजा

पानीपत, [डिजिटल डेस्‍क]। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम छेड़ने वाले शहर की बेटी ने विश्‍व में पर‍चम लहराया। पानीपत की बेटी प्रियंका जुनेजा ने विश्‍व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया। इंटरव्‍यू सेशन के दौरान प्रियंका ने जजेस के सवालों का जवाब देते हुए दिल जीत लिया।

loksabha election banner

यूनाइटेड नेशन फैशन वर्ल्‍ड द्वारा जमैका में मिसेज यूनाइटेड नेशन वर्ल्‍ड 2022 प्रतियोगिता हुई। इसमें 66 देशों की प्रतिभागी शामिल हुईं। इसमें बाहरी सुंदरता के अलावा व्यक्तित्व की पहचान के लिए प्रतियोगिता में इंटरव्यू सेशन भी था, जिसमें प्रियंका से करीब 40 मिनट तक जजों ने सवाल-जवाब किए। प्रियंका ने बताया कि उस दौरान जज उनसे काफी खुश हुए।

प्रियंका से सवाल पूछा गया कि यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध चल रहा है, उसमें आप किस देश का साथ देंगे। प्रियंका ने जवाब दिया कि वह किसी एक देश के साथ नहीं है। वह बस इंसानियत का पक्ष लेंगी। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के साथ-साथ उनके बीच के मतभेद भी खत्म होने चाहिएं, क्योंकि युद्ध से कई लोगों प्रभावित हो रहे हैं।

ग्‍लोबल वार्मिंग के लिए हर इंसान को सोचना होगा

उनसे दूसरा सवाल पूछा गया कि दुनिया में बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग पर आप क्या सोच व समझ रखती हैं और यह कैसे खत्म हो सकती है। प्रियंका ने जवाब दिया कि किसी भी बुराई को खत्म करने के लिए शुरुआत खुद से ही की जानी चाहिए। हर इंसान को यह सोचना व समझना पड़ेगा कि समाज के लिए उनकी क्या जिम्मेदारियां है। पहला कदम खुद का उठेगा तो परिणाम बेहतर होगा।

पानीपत के एसडी कालेज की पूर्व छात्रा हैं प्रियंका

मिसेज इंडिया 2020 कांटेस्ट जीतकर प्रियंका वर्ल्‍ड ब्‍यूटी कांटेस्‍ट में शामिल हुई। पानीपत के एसडी कालेज की पूर्व छात्रा प्रियंका ने में गुरुग्राम में आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट में 200 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए क्राउन जीता था। मिसेज इंडिया का खिताब जीतने के बाद मिसेज व‌र्ल्ड ब्यूटी कांटेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.