विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा सहित 4 पर दुष्‍कर्म और धमकी देने का केस, जानिए पूरा मामला

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Thu, 16 Dec 2021 12:07 PM (IST)

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा सहित 4 लोगों पर दुष्‍कर्म कर वीडियो बनाने और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। मामला जींद जुलाना का है।

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज।
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज।

जुलाना (जींद), संवाद सूत्र। ह‍रियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर दुष्‍कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप एक महिला ने लगाया है। महिला के साथ असलहा के बल पर दुष्कर्म करके वीडियो बनाने और धमकाने पर जुलाना थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। हरियाणवी गायक सहित चार लोगों के खिलाफ यौन शोषण करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जुलाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का स्टूडियो है। वहां पर कार्य करने वाले गौरव ने मां की बीमारी का बहाना बनाकर उससे 48 हजार रुपये उधार लिए थे। कुछ दिन बाद जब उसने राशि वापस मांगी तो उसे छत पर बुला लिया। वहां पर मौजूद विकास ने पिस्तौल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दीपक नामक युवक ने वीडियो बना ली। इसे वायरल करने की धमकी देकर दीपक और उनके नौकर गौरव ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। यौन शोषण का यह सिलसिला 10 अक्टूबर तक जारी रहा। उसने मासूम शर्मा को इसके बारे में बताया तो उल्टा उसने ही धमकाया।

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर गौरव, विकास, दीपक, मासूम शर्मा के खिलाफ यौन शोषण करने, सहयोग करने तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

विदेशी नंबर से धमकी मामले में चर्चा में रहे थे मासूम

मार्च 2021 में मशहूर गायक मासूम शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी दूसरे देश के नंबर से आई थी। वाट्सएप काल के जरि धमकी दी गई थी। उसके बाद मैसेज भी भेजा था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसके गांव के युवक ने ही धमकी दी थी। इस मामले में एक युवती का भी नाम सामने आया था। पुलिस ने गुरुग्राम में जाकर भी जांच की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।