हरियाणा: यमुनानगर में नौकर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 50 लाख से भरा बैग ले गए बदमाश
यमुनानगर में फिर गोली चली। हत्या हुई। इस बार व्यापारी के नौकर को निशाना बनाया गया। नौकर के सिर पर गोली मारकर बदमाश नोटों से भरा बैग लूट ले गए। मामला कमानी चौक का है। बैग में 50 लाख से ज्यादा का कैश था।
यमुनानगर, [डिजिटल डेस्क/जागरण संवाददाता]। यमुनानगर में फिर हत्या की वारदात हुई। इस बार व्यापारी के नौकर को गोली मार दी गई। बैंक में कैश जमा करने जा रहे नौकर के सिर पर गोली मारकर हत्या की गई। बदमाश नोटों से भरा बैग भी ले गए। बैग में करीब 50 लाख से ज्यादा कैश था।
दरअसल, पुराना हमीदा निवासी 42 वर्षीय सरवन बसंल ट्रेडर्स के यहां नौकरी करता था। मंगलवार सुबह कैश जमा कराने के लिए कार से गया था। महाराणा प्रताप चौक के पास एसडीएफसी बैंक में कैश जमा कराने आया था। चौक के पास ही कार में बैठने लगा तो एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। उस पर दो फायर किए गए। एक गोली सिर पर और दूसरी पेट में लगी। इसके बाद बदमाश उससे नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
पास में ही पुलिस चेकिंग में थी व्यस्त
मामला सुबह साढे़े दस बजे का है। बदमाशों ने व्यापारी के नौकर को गोली मारकर 50 लाख नौ हजार रुपये लूट लिए। एचडीएफसी बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तब भी वारदात हो गई। नौकर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर एसपी कमलदीप गाेयल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
दो गोली मारी सिर में
पुलिस के मुताबिक प्रोफेसर कालोनी निवासी व्यापारी अजय बंसल ट्रेडिंग करते हैं। हमीदा निवासी 45 वर्षीय श्रवण कुमार करीब 13 साल से उनके पास चालक के तौर पर नौकरी करता था। जैसे ही गाड़ी से उतरा तभी बाइक सवार दो बदमाश आए गए। उससे पहले वह कुछ समझ पाता। बदमाशों ने कनपटी पर पिस्तौल तान दी। विरोध करते हुए बदमाशों ने दो गोली मार दी। वह खून से लथपथ होकर सड़क पर जार गिरा। बाद में बदमाश नोटों से भरा कट्टा उठा कर ले गए।
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
यहां पर घटना हुई। यहां पर अक्सर लोगों की भीड़ रहती है। उसके बाद भी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें बदमाश मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं।