Move to Jagran APP

पड़ोसी राज्य के बदमाशों ने छीना शहरवासियों का सुख चैन, एक के बाद एक वारदात Panipat News

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बदमाश आए दिन कोई न कोई वारदात को अंजाम दे जा रहे हैं। दो महीने में लूट की चार चोरी की 55 और अपहरण की एक वारदात कर चुके है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 08:38 AM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 08:38 AM (IST)
पड़ोसी राज्य के बदमाशों ने छीना शहरवासियों का सुख चैन, एक के बाद एक वारदात Panipat News

पानीपत, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की पुलिस ने बदमाशों पर सख्ती कर रखी है। बड़े बदमाशों का एन्काउंटर भी किया जा रहा है। इसी वजह से वहां के बदमाशों ने ठिकाने बदल लिए हैं। वे शहर में दो महीने में लूट की चार, अपहरण एक और चोरी की 55 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। यहां वारदात करके बदमाश यूपी में छिप जाते हैं। पुलिस कुछ दिनों तक छापामारी करती है। मामला ठंडा होने के बाद बदमाश फिर से वारदात कर देते हैं। बढ़ती वारदातों से शहरवासी खौफजदा हैं। पुलिस के लिए बदमाश चुनौती बन गए हैं। 

loksabha election banner

केस-एक
चोरी कर दी 30 वारदात
उत्तर प्रदेश के गंगोह निवासी सन्नी उर्फ गंगोइया ने राज कॉलोनी में कमरा किराये पर लिया। शहर में घरों में चोरी की 25 वारदात कर दी। पुलिस ने आरोपित सन्नी को गिरफ्तार कर करनाल जेल भिजवा दिया। वहां से छूटते ही दो महीने में पांच घरों में चोरी कर ली। पुलिस ने सन्नी को फिर से पकड़ा और जे भिजवा दिया। 

केस-दो
पुलिसकर्मी बता 40 लोगों से लूटपाट
अमित उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के मनसूरपुर का अमित विकास नगर में रहता है। अमित ने विकास नगर के ही कर्ण के साथ मिलकर पुलिसकर्मी बता 40 लोगों के साथ लूटपाट कर ली। दोनों बदमाशों को सीआइए-2 ने गिरफ्तार किया और पानीपत जेल भिजवा दिया। ये बदमाश दो महीने में ही वारदातों को अंजाम दिया। 

केस-तीन
बच्चे का कर लिया अपहरण
उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज के समधन गांव का विक्रम कुटानी रोड पर रहता था। 28 अगस्त की रात को विक्रम ने देवी मंदिर गेट के पास से उत्तर प्रदेश के हरदोई के गांव राहतौरा के बलराम के आठ वर्षीय बेटे मोहन का अपहरण कर लिया। बच्चे ने शोर मचाया तो लोगों ने विक्रम को पकड़ कर पीटा और बच्चे को छुड़वाया। विक्रम को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया है। 

केस-चार
तीन झपटमारी और 50 बाइक चुराई
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बिरालीयन गांव के मंगल ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर शहर में चेन झपटनारी की तीन और बाइक चोरी की 50 वारदात कर दी। सात सितंबर को मंगल अपने साथी शामली के गांव खानपुरा कलां के विक्की और राहुल के साथ एंबिएंस सिटी के पास बाइक लूटने के प्रयास में था। तभी पुलिस मुठभेड़ में मंगल के पैर में गोली लगी। उसके दोनों साथी भी पकड़े गए। 

उत्तर प्रदेश के शामली, मेरठ और मुजफ्फरनगर के पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी को-ऑर्डिनेशन मीटिंग हुई थी। इस दौरान उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बदमाशों के बारे में चर्चा हुई। शहर में वारदात रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के बदमाशों पर नजर रखी जा रही है। 
सतीश कुमार वत्स, डीएसपी मुख्यालय 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.