Move to Jagran APP

प्रवासी श्रमिकों का टूट रहा सब्र, घर वापसी के लिए शेल्टर होम में नारेबाजी, लगाया जाम

यमुनानगर में प्रवासी श्रमिकों का सब्र जवाब देने लगा है। शेल्‍टर होम में रह रहे प्रवासी लोगों ने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। डीसी और डीएसपी जगाधरी ने समझाकर वापस भिजवाया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 12:17 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 12:17 PM (IST)
प्रवासी श्रमिकों का टूट रहा सब्र, घर वापसी के लिए शेल्टर होम में नारेबाजी, लगाया जाम
प्रवासी श्रमिकों का टूट रहा सब्र, घर वापसी के लिए शेल्टर होम में नारेबाजी, लगाया जाम

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। शेल्टर होम में ठहरे बिहार के कामगारों का सब्र टूट रहा है। मानकपुर लक्कड़ मंडी में ठहरे कामगारों के बीच डीसी मुकुल कुमार पहुंचे और उन्हें जल्द घर भिजवाने का आश्वासन देकर निकल गए। उनके जाते ही कामगारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में कामगार बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शेल्टर होम से बाहर निकल आए और सड़क पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक कामगार सड़क पर रहे। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में डीएसपी सुधीर तनेजा पहुंचे और कामगारों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। 

loksabha election banner

कामगारों के पैदल निकलने पर प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। बॉर्डर पर पहुंचे कामगारों को भी शेल्टर होम में रोका जा रहा है। सबसे अधिक मानकपुर लक्कड़ मंडी में कामगार रुके हैं। यहां से उप्र के कामगारों को बसों के जरिए सहारनपुर व बिहार के कामगारों को ट्रेनों से भिजवाया जा रहा है। दो दिन से बिहार जाने वालों के लिए ट्रेन का समय नहीं मिला। जिस वजह कामगार आक्रोशित हो रहे हैं। 

पैदल चलने की दे रहे धमकी 

सोमवार को भी बिहार जाने वाली ट्रेन का समय नहीं मिला तो कामगार शेल्टर होम से पैदल ही निकल पड़े थे। बाद में उन्हें एसडीएम दर्शन ङ्क्षसह समझाकर वापस लाए। मंगलवार को भी इन कामगारों को नहीं भेजा जा सका। जिससे रोष फैल गया। हंगामा करते हुए कामगार बाहर आ गए और  सड़क से जा रहे वाहनों को जबरन रुकवा दिया। पहले एक साइड के वाहनों को रोका गया। कामगार सड़क पर बैठ गए। किनारे पड़ी ईंटें उठाकर सड़क के बीच में रख दी। इसी बीच शेल्टर होम से और कामगार आ गए। उन्होंने दूसरी साइड को भी रोक दिया। जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। 

बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी 

गुस्साए कामगारों ने बिहार सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। हंगामा कर रहे कामगार सुदेश कुमार, धर्म सिंह व सूरज का कहना है कि वह छह दिन से यहां पर रुके हैं। उप्र के कामगारों को हर रोज वापस भेजा जा रहा है। उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। उन्हें प्रशासन यहां से पैदल निकलने दे या फिर ट्रेन से भिजवाए। अब वह यहां नहीं रुक सकते। बाद में हंगामा बढऩे पर डीएसपी जगाधरी सुधीर तनेजा पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी कामगारों को भिजवाया जाएगा। इसके लिए ट्रेनों का रूट बना हुआ है। इस तरह से हंगामा करना गलत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.