विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉकडाउन के लिए पहरा दे रहे फौजी के हाथ की अंगुलियां काटीं, चार और युवक घायल

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 07 Apr 2020 04:12 PM (IST)

हरियाणा के करनाल के गांव में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पहरा दे रहे एक फौजी और चार युवकों ...और पढ़ें

लॉकडाउन के लिए पहरा दे रहे फौजी के हाथ की अंगुलियां काटीं, चार और युवक घायल
लॉकडाउन के लिए पहरा दे रहे फौजी के हाथ की अंगुलियां काटीं, चार और युवक घायल

करनाल, जेएनएन। हरियाणा में कोराेना वायरस के कारण लॉकडाउन (Lockdown) लागू है। कई जगह लोग लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पहल कर रहे हैं। जिले के गांव बयाना में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एक फौजी और कुछ युवक ठीकरी पहरा दे रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और फौजी के दाहिने हाथ की अंगुलियां काट दी। हमले में चार अन्‍य युवक भी घायल हो गए।

बाइक सवार लोगों ने लॉकडाउन के कारण रोकने पर हमला किया

हमलावरों का शिकार बना फौजी दिलबाग सिंह छुट्टी पर गांव आया हुआ है। फौजी दिलबाग सिंह श्रीनगर में तैनात है और 9 मार्च को छुट्टी पर आया था। उसे 28 मार्च को वापस जाना था, लेकिन लाॅकडाउन के चलते उसकी छुट्टियां आगे बढ़ा दी गई थीं।

गांव में कोरोना के कारण सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन का पालन कराने के लिए ग्रामीण खुद पहल कर रहे हैं और गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए ठीकरी पहरा दे रहे हैं। इसके लिए युवकों की टीम बनाई गई। इस टीम के सदस्‍य सामाजिक दूरी (Social distance) का ध्‍यान रखते हुए गांव के लोगों को लॉकडाउन तोड़ने से राेक रहे हैं। वे गांव में बाहरी लोगों को भी बेवजह आने से रोकते हैं

मंगलवार को इन युवकों के साथ फौजी दिलबाग सिंह भी गांव में पहरा दे रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान कुछ लाेग मोटरसाइकिलों पर गांव में घुसे। दिलबाग और अन्‍य युवकों ने उनकाे राेका और लॉकडाउन का पालन करने को कहा। इस पर विवाद हो गया और बाइकों पर आए लोगों ने ठीकरी पहरा दे रहे दिलबाग और अन्‍य लोगोंं पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

हमलावरों ने फौजी दिलबाग सिंह के दाहिने हाथ की दो अंगुलियां काट दी। उनके हमले में रणवीर सिंह सहित चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमालवरों में मनीष, प्रदीप, विक्की, पंकज सहित अन्य युवक शामिल थे। घायल फौजी सहित सभी घायलों को कमाल पर एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एक हमलावर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अन्‍य हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

 पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें