एसजीएफआइ अंडर 17 हॉकी में मीनाक्षी व साक्षी का चयन
जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की साक्षी व प्रियांशी स्टेट गेम फेडरेशन ऑफ
By Edited By: Published: Wed, 30 Nov 2016 07:26 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2016 07:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की साक्षी व प्रियांशी स्टेट गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंडर 17 हरियाणा हॉकी टीम में प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 10-14 दिसंबर के बीच मेरठ में आयोजित की जाएगी।
प्रिंसिपल रजनी शर्मा ने बताया कि पहली बार स्कूल के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। हरियाणा स्कूल खेल विभाग की तरफ से अंडर 17 राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए 2 दिसंबर 2016 से कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। शिविर की समाप्ति के बाद 9 दिसंबर को टीम मेरठ के लिए रवाना होगी। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला व प्रबंधक कमल किशोर ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें