पहले भ्रष्टाचार पर बैठक रही हंगामेदार, फिर शुरू हुई कार्रवाई Panipat News
भ्रष्टाचार पर हंगामे के बाद एक घंटे तक निगम की बैठक चली। मेयर बोली पार्षदों से कोई दिक्कत हो तो बताओ अधिकारी बोले पार्षद पॉजिटिव सोच रखें।
पानीपत, जेएनएन। शहर में भ्रष्टाचार पर मचे हंगामे के बीच मेयर अवनीत कौर और नगर निगम के तकनीकी अधिकारी बंद कमरे में एक ही टेबल पर बैठे। मेयर ने अधिकारियों की सुनी और अपनी सुनाई। उनका पहला सवाल यहीं रहा कि पार्षदों और अधिकारियों के बीच तालमेल नहीं है। उनको पार्षदों से कोई दिक्कत है? अधिकारियों ने अपने जवाब में पार्षदों से सोच पॉजिटिव रखने का उम्मीद जताई। करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद कई अधिकारी संतुष्ट नजर आए। इस बैठक के हाउस की दो जुलाई को होने वाली बैठक से नतीजे भी देखने वाले होंगे। निगम कमिश्नर वीना हुड्डा छुट्टी के चलते बैठक में शामिल नहीं हो पाई।
मेयर अवनीत कौर के कार्यालय में 12 बजे शुरू होने वाली बैठक आधे घंटे देरी से शुरू हुई। नगर निगम के तकनीकी अधिकारी एसई रमेश कुमार की अगुवाई में पहुंचे। मेयर अवनीत कौर ने पार्षदों की तरफ से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अधिकारी विधायकों के प्रस्तावित कामों को प्रमुखता के साथ करें, लेकिन संबंधित पार्षद व मेयर को इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। ताकी वे क्षेत्र के लोगों को इनके बारे में बता सकें। पार्षद जानकारी की कमी में हंगामा करने को मजबूृर हैं। इससे नगर निगम की फजीहत भी होती है। अधिकारियों ने कहा कि वे बेहतर काम करने का प्रयास करते हैं। कुछ पार्षदों की उनके पति सोच सकारात्मक नहीं है।
मेयर ने कहा कि पूर्व डीसी आनंद मोहन और जेएस अहलावत जनता के कामों के लिए हर समय तैयार रहते थे। उनको आज भी जनता याद कर रही है। वे भी उनकी तरह उदाहरण पेश करें। ताकी उनके जाने के बाद शहर की जनता याद रखें।
अधिकारियों ने निगम के फंड पर जताई चिंता
अधिकारियों ने नगर निगम में विकास कार्यों का पर्याप्त फंड न होने पर ¨चता जताई। एसई रमेश कुमार ने कहा कि ठेकेदारों के बिल क्लीयर नहीं हो पा रहे हैं। वे आगे काम करने को तैयार नहीं हो रहे हैं। मेयर ने लेखाधिकारी केके जैन को बुलाया। उनसे निगम के बजट की जानकारी ली। केके जैन ने बताया कि 15 करोड़ रुपये की पहली किस्त निगम ने पास कर दी है। इसको मंजूरी के लिए वित्त विभाग में भेजा गया है। इसी सप्ताह निगम को पहली किस्त मिल जाएगी। वे इस पैसे से पुरानी पेमेंट करने के साथ नए काम भी शुरू करा सकेंगे।
पालिका बाजार में शिफ्ट किए जाएंगे कार्यालय
मेयर अवनीत कौर ने उनको छोड़कर सभी अधिकारियों के कार्यालय रेलवे रोड स्थित बिल्डिंग में ले जाने पर चिंता जताई। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे रोड की बिल्डिंग के सभी कार्यालय पालिका बाजार में शिफ्ट किए जाने हैं। सरल केंद्र को भी लाया जाएगा। मेयर ने कहा कि इससे पहले पालिका बाजार के नीचे पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। इसके बिना जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। मेयर ने कहा कि कार्यालय में आने वाले लोगों के पेयजल और ठंडी हवा के भी प्रबंध किए जाएं। अधिकारियों ने कार्यालय को पूर्णत्या वातानुकूलित बनाने की बात कही।
यह है मामला
भाजपा के जिला प्रभारी अजय गौड़ ने मेयर अवनीत कौर और पार्टी के सभी 23 पार्षदों के साथ गत दिनों विधायक महीपाल ढांडा और रोहिता रेवड़ी के बीच मी¨टग कराई थी। जिसमें शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन और सांसद संजय भाटिया भी शामिल हुए थे। पार्षदों ने नगर निगम में सुनवाई न होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। जिसमें काफी हंगामा भी मचा था। पार्षदों की मांग पर कमिश्नर वीना हुड्डा समेत उनकी नजदीकी अधिकारियों के तबादले कराने का फैसला लिया था। अधिकारियों के ट्रांसफर नोट पर नेताओं के साइन कराकर प्रभारी अजय गौड़ को दे दिए थे।