प्री-बजट मीटिग में मेयर ने दिए महिलाओं के लिए सुझाव
प्री-बजट को लेकर मुख्यमंत्री ने नगर निगम महिला मेयर पार्षदों सहित एनजीओ की बैठक ली। बजट महिलाओं के लिए कैसे खास बने इसके लिए सुझाव लिए गए। पानीपत मेयर अवनीत कौर ने इस अवसर पर चेन स्नैचिग को रोकने के लिए शहर में सीसीटीवी लगाने पिक आटो और मिनी पिक बसें चलाने का सुझाव रखा।
जागरण संवाददाता, पानीपत :
प्री-बजट को लेकर मुख्यमंत्री ने नगर निगम महिला मेयर पार्षदों सहित एनजीओ की बैठक ली। बजट महिलाओं के लिए कैसे खास बने इसके लिए सुझाव लिए गए। पानीपत मेयर अवनीत कौर ने इस अवसर पर चेन स्नैचिग को रोकने के लिए शहर में सीसीटीवी लगाने, पिक आटो और मिनी पिक बसें चलाने का सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं का आने जाने में सुविधा मिल सकेगी। पिक आटो, बस महिलाएं ही चलाएं। जिससे उन्हें रोजगार भी मिल सकेगा। शहर में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में महिलाओं के लिए स्पेशल फीडिग रूम बनाए जाएं। महिला फ्रेंडली वॉशरूम बनाए जाएं। उन्हें विकलांग महिलाओं के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की अलग से व्यवस्था होनी चाहिए।
महिलाओं को सुशिक्षित बनाने के लिए बजट में अलग से व्यवस्था की जाए। पानीपत में महिलाओं को रोजगार उन्मुख शिक्षा दिलाने के लिए इंस्टीट्यूट की स्थापना हो। मेयर अवनीत के साथ पार्षद कोमल सैनी भी मौजूद रही।