दहेज न देने पर विवाहिता को बच्चों समेत निकाला
काबड़ी रोड की महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करनाल के गुप्ता मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे।
जासं, पानीपत : काबड़ी रोड की महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करनाल के गुप्ता मुहल्ला निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। कई बार पंचायत हुई, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपितों ने प्लाट के लिए उसके पिता ने लाखों रुपये लिये और बाद में वह प्लाट भी बेच दिया। ससुराल पक्ष की दहेज की मांग लगातार बनी रही। मांग पूरी न होने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। नशे के आदी पति ने कई बाद उसे बुरी तरह मारा और उसके दो बच्चों समेत घर से निकाल दिया। एसपी से शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है।