पानीपत में विवाहिता को दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाया, पति सहित चार पर केस
एक महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने पति सहित चार लोगों पर आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया।
पानीपत, जेएनएन। पानीपत के बराना गांव में एक महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने पति सहित चार लोगों पर आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया।
बिहोली गांव के रणधीर ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा वतन ङ्क्षसह दिव्यांग है। छोटा बेटा देवकुश है। मंझली बेटी 22 वर्षीय मोनिका की शादी 25 मार्च, 2017 को बराना के रवींद्र के साथ हुई थी। मोनिका की एक वर्ष की बेटी जया है। ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। इसको लेकर बिहोली में छह बार पंचायत हुई।
सामाजिक दबाव के कारण बेटी को ससुराल भेज दिया गया। रवींद्र नशे का आदि है। मोनिका के साथ मारपीट करता था। 10 सितंबर को मोनिका ने मामा बिजेंद्र को फोन कर बताया कि पति रवींद्र, ससुर रामकिशन, सास सुलोचना और देवर जय दहेज के लिए मारपीट कर रहे हैं। पति घर से निकालने की धमकी दे रहा है। 11 सितंबर को बेटी ने उन्हें कॉल किया कि ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं।
जल्दी से ससुराल आ जाओ। उसने दामाद को समझाया। शनिवार को दोपहर 12:30 बजे दामाद ने कॉल कर बताया कि मोनिका ने घर में फांसी लगा ली है। इस बारे में सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मोनिका की मौत की वजह का पता चल पाएगा।