महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों के हाथ लगा सुसाइड नोट, हैरान कर देगा मामला
अंबाला में इमरजेंसी से रेफर होकर चंडीगढ़ में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों को संदेह हुआ। घर में तबियत बिगड़ी थी तो जेठानी ने मायके वालों को फोन पर सूचना दी थी। पोस्टमार्टम के दौरान सुसाइड नोट मिला।
अंबाला, जागरण संवाददाता। हरियाणा के अंबाला में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पंचकूला के टोड़ा गांव वासी रामपाल की बेटी राजविंदर कौर की शादी 11 साल पहले महेशनगर वासी राजेश के साथ हुई थी। वीरवार को राजविंदर की जेठानी का फोन रामपाल के पास पहुंचा और तबीयत खराब होने की बात बताई। इस पर राजविंदर का भाई हेमंत अंबाला पहुंचा तो उसकी बहन नागरिक अस्पताल में दाखिल थी।
करीब तीन घंटे बाद चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। राजविंदर को एंबुलेंस से चंडीगढ़ लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम के दौरान सुसाइड नोट बरामद हुआ है। अब महेशनगर पुलिस ने पति सहित 11 लोगों के खिलाफ धमकी देने और आत्महत्या के मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार सुबह राजविंदर की जेठानी ममता ने रामपाल को काल करके बताया कि तबीयत ठीक नहीं है। सूचना के आद रामपाल का बेटा हेमंत कुमार पहुंचा और राजविंद्र कौर को सिविल अस्पताल अंबाला छावनी में दाखिल कराया। नाजुक हालत को देखते हुए विवाहिता को चंडीगढ़ 32 के लिए रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ। अब महेशनगर पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पति सहित 11 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
चंडीगढ़ पुलिस ने कब्जे में लिया सुसाइड नोट
पोस्टमार्टम के दौरान शव के पास से चिकित्सकों को मिला सुसाइड नोट चंडीगढ़ पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर रुक्का महेशनगर थाना पुृलिस को भेज दिया है। अब इस मामले में महेशनगर थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट में विवाहिता ने मौत का जिम्मेदार अपने ससुरालजनों को ठहराया है। प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या करने का फैसला किया होगा। इस मामले की जांच चल रही है।