Move to Jagran APP

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की मन की बात कार्यक्रम में नीरज चोपड़ा की तारीफ, जानिए क्या कहा

Mann Ki Baat नीरज चोपड़ा ने मन की बात कार्यक्रम में नीरज चोपड़ा की तारीफ की। मन की बात कार्यक्रम के 90वें संस्करण में कहा कि नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनका सफर अब भी जारी है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 02:41 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 02:41 PM (IST)
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की मन की बात कार्यक्रम में नीरज चोपड़ा की तारीफ, जानिए क्या कहा
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की नीरज चोपड़ा की तारीफ।

पानीपत, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में ओलिंपिक खिलाड़ी नीरज चौपड़ा की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हमारे ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चौपड़ा फिर से सुर्खियों में छाए रहे हैं। ओलिंपिक के बाद भी वे एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

loksabha election banner

फिंनलैंड में नीरज ने पाओ नुर्मी गेम्स में सिल्वर जीता है।  यही नहीं उन्होंने अपने ही जेवनिलन थ्रो का रिकार्ड भी तोड़ दिया। कुओरटाने गेम्स में नीरज ने फिर गोल्ड जीत देश को गौरवान्वित किया।

नीरज ने ओलिंपिक में जीता था स्वर्ण पदक

नीरज चोपड़ा ने टोकियो ओलिंपिक के जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था। इसके पहले वे एशियन गेम्स और कामन वेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। नीरज चोपड़ा के नाम ही जेविलन थ्रो का जूनियर से लेकर सीनियर तक का नेशनल रिकार्ड है। 

नीरज के स्वजनों ने जताई खुशी

पीएम मोदी ने मन की बात में नीरज चोपड़ा के तारीफ करने से उनके स्वजनों ने पीएम मोदी का आभार जताया है। इससे स्वजनों में खुशी की लहर है। पिता सतीश कुमार ने बताया कि ओलिंपिक में पदक जीतने के बाद बेटा नीरज और ज्यादा कड़ा अभ्यास कर रहा है। नीरज विदेश में रहकर जेवलिन थ्रो की ट्रेनिंग ले रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आगामी विश्व एथलेटिक्स में नीरज देश के लिए पदक जीतेगा।

एशियाई खेल

2018 में स्वर्ण पदक।

राष्ट्रमंडल खेल

2018 में स्वर्ण पदक

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप

2017 में स्वर्ण पदक

विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप

2016 में स्वर्ण पदक

दक्षिण एशियाई खेल

2016 में स्वर्ण पदक

एशियाई जूनियर चैंपियनशिप

2016 में रजत पदक

वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक (88.07मी - 2021)

वर्तमान विश्व जूनियर रिकॉर्ड धारक (86.48मी-2016)

2021 में स्वर्ण पदक।

नीरज की उपलब्धियों से दोस्त भी खुश

नीरज चौपड़ा ने 12 साल पहले पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में अभ्यास शुरू किया था। उन्हें सीनियर खिलाड़ी जयवीर सिंह और विजेंद्र कुमार ने ट्रेनिंग दी थी। इसके बाद वे अभ्यास के लिए पंचकूला चले गए। नीरज ने जूनियर से लेकर सीनियर तक प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते। नीरज की सफलता पर उनके दोस्त भी खुश हैं। दोस्त विजेंद्र कुमार ने बताया कि नीरज खेल के प्रति समर्पित है। आगामी प्रतियोगिताओ में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.