विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में हलवाई के चेहरे व सिर पर चोट मारकर हत्या, खेतों में मिला शव

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:08 PM (IST)

पानीपत के इसराना में बुआना लाखू-बिजावा रोड पर एक खेत में 66 वर्षीय हलवाई राजपाल का शव मिला। उनके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पानीपत में हलवाई के चेहरे व सिर पर चोट मारकर हत्या।

पानीपत में हलवाई के चेहरे व सिर पर चोट मारकर हत्या।

HighLights

  1. 66 वर्षीय हलवाई राजपाल का शव खेत में मिला।

  2. सिर और चेहरे पर वार कर की गई हत्या।

  3. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, इसराना (पानीपत)। बुआना लाखू-बिजावा रोड पर सोमवार को खेत में 66 वर्षीय हलवाई राजपाल का शव मिला। राजपाल के सिर व चेहरे पर वार कर हत्या की गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की।

राजपाल के बेटे विजय ने बताया कि उनके पिता 21 नवंबर को गांव न्यात में शादी समारोह में हलवाई का ठेका लेने गए थे। उनके साथ गांव का एक युवक भी था। 22 नवंबर की रात 9:45 बजे राजपाल की पत्नी श्यामो देवी से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी।

उन्होंने काम खत्म कर घर लौटने की बात कही थी, लेकिन वापस नहीं पहुंचे। सुबह मोबाइल बंद मिलने पर स्वजन ने तलाश शुरू की। सोमवार सुबह राजपाल के साथ काम करने वाला युवक उनके बारे में पूछताछ करने घर पहुंचा। इसी दौरान एक किसान ने खेत में शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।

इसराना थाना पुलिस, सीआईए टीम और डीएसपी विकास कुमार मौके पर पहुंचे। शव को पानीपत के सिविल अस्पताल भेजा गया। स्वजन के मुताबिक, राजपाल को शादी समारोह में हलवाई के काम के रुपये मिले थे और वह गांव के युवक के साथ लौट रहे थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। तीनों शादीशुदा हैं।

कई एंगल पर जांच में जुटी पुलिस

मामले में स्वजन ने नजदीकियों पर हत्या का शक जाहिर किया है। ऐसे में पुलिस पैसे व नजदीकियों को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस के हाथ कई ऐसे अहम इनपुट लगे हैं। जिनके आधार पर पुलिस मामले की जल्द ही गुत्थी सुलझा पाएगी।

हलवाई की हत्या के मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले में हर एंगल पर जांच की जा रही है।- इंस्पेक्टर हरिराम, प्रभारी इसराना थाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।