विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रा को भगाकर ले जाने वाला गिरफ्तार, पहुंचा जेल

By Edited By:
Published: Wed, 02 Jan 2019 02:09 AM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 02:11 AM (IST)

कस्बे के ही एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार हुआ है।

छात्रा को भगाकर ले जाने वाला गिरफ्तार, पहुंचा जेल
छात्रा को भगाकर ले जाने वाला गिरफ्तार, पहुंचा जेल

पानीपत, जेएनएन। कस्बे के ही एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्रा को पुलिस पहले ही बरामद कर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करने के बाद परिजनों के हवाले कर चुकी है। गौरतलब है कि कस्बे की एक कॉलोनी में किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बड़ी लड़की नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। एक दिन अचानक वह घर से लापता हो गई। उसने आरोप लगाया कि उसी स्कूल में पढ़ने वाला बिलाल वासी मनाना फाटक बेटी को शादी करने की नीयत से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जांच अधिकारी एएसआइ श्रीकृष्ण ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छात्रा को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया था। वहीं फरार चल रहे आरोपित बिलाल को भी राजीव कालोनी से सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को उसे अदालत पेश किया गया। जहां से उसे करनाल जेल भेज दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।