'ज्ञानेश कुमार को भाजपा का अध्यक्ष बना दो, BJP ने खेला वोट चोरी का खेल' दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर बड़ा हमला
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को भाजपा का अध्यक्ष ...और पढ़ें
-1791017534145_m.webp)
दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर चुनाव आयोग से मिलीभगत कर वोट चोरी का आरोप लगाया।
HighLights
ज्ञानेश कुमार को भाजपा का अध्यक्ष बनाने की सलाह दी
भाजपा पर चुनाव आयोग से मिलीभगत कर वोट चोरी का आरोप
किसानों की एमएसपी, धान के भाव और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए
जागरण संवाददाता, पानीपत। पानीपत ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को भाजपा का अध्यक्ष बना देना चाहिए, क्योंकि काम वह भाजपा के लिए कर रहे हैं।
हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में वोट चोरी का खेल किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में दो चुनाव आयुक्तों की ओर से उठाए गए सवालों से पूरा मामला सामने आया है।
चुनाव आयोग ने हालांकि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों को लेकर अपनी प्रक्रियाओं का बचाव किया है। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ने 90 में से 75 सीटों पर पोस्टल बैलेट में जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बावजूद विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे।
गेहूं एमएसपी और धान के भाव पर सरकार को घेरा
सांसद ने गेहूं की एमएसपी में 25 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। केंद्र ने रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए गेहूं की एमएसपी 25 रुपये बढ़ाकर 2,585 से 2,610 रुपये प्रति क्विंटल किया है।
हुड्डा ने कांग्रेस शासन के दौरान 2006-07 में गेहूं की एमएसपी 250 रुपये बढ़ाने और हरियाणा में 100 रुपये बोनस देने का उल्लेख किया। उन्होंने धान के लिए 3,100 रुपये भाव के वादे का मुद्दा भी उठाया।
यह भी पढ़ें- कंसल भाइयों को 16 नवंबर तक अंतरिम जमानत, मनी लांड्रिंग केस में ED की कार्रवाई पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट सख्त
हरियाणा में कामनवेल्थ खेल कराने की मांग
दीपेंद्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान महत्वपूर्ण है। इसी आधार पर उन्होंने कामनवेल्थ खेल हरियाणा में कराने की मांग दोहराई।
साथ ही उन्होंने युवाओं में बेरोजगारी, एचकेआरएन में रोजगार और कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दे उठाए। सम्मेलन में एआइसीसी हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक बलबीर बाल्मीकि, दिव्यांशु बुद्धिराजा, सचिन कुंडु, जिलाध्यक्ष रमेश मलिक, कंवर सिंह छौक्कर, खुशी राम जागलान, अनिल मलिक सींक, पूर्व मेयर सुरेश वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष जय कुमार बिंदाल, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, शौर्यवीर, पुनीत सहित अन्य मौजूद रहे।
