LPG Prices Hike: महंगाई में एक और झटका, रसोई गैस के दाम बढ़ें, जानें कितना महंगा हुआ
Domestic LPG Rate Increase रसोई गैस के दाम एक बार फिर से बढ़ गए हैं। एलपीजी सिलेंडरों के दाम पहले ही एक हजार के पार पहुंच गए थे। अब इसके दाम में एक बार फिर से इजाफा किया गया है। जानें 14.2 और 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम कितने पहुंचे।
पानीपत, [डिजिटल डेस्क]। महंगाई ने एक और झटका दिया है। फिर से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। रसोई गैस सिलेंडरों की कीमत में इस महीने दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। 19 मई को साढ़े तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई। साथ ही कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ गए।
गुरुवार को 14.2 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर में 3.50 रुपये और 19 किलोग्राम वाला कामर्शियल में आठ रुपये मंहगा हुआ। हरियाणा में घरेलू सिलेंडरों की कीमतें एक हजार पार हो चुकी है। मई में कंपनियों ने दूसरी बार गैस के दामों में इजाफा किया है। हरियाणा के अलग-अलग शहर में भी कीमतों में असर पड़ा है।
करनाल में होम डिलीवरी में 1043 रुपये तक पहुंचा सिलेंडर
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार इजाफा होने से लोग आहत हो रहे हैं। सिलेंडर के दाम बढ़ते हुए करनाल जिले में 1013 रुपये तक पहुंच चुके हैं। जबकि होम डिलीवरी के 30 रुपये अतिरिक्त वसूल किए जाते हैं। इस तरह घर तक पहुंचते हुए सिलेंडर की कीमत 1043 रुपये तक पहुंच जाती हैं।
जींद में 1011.50 रुपये पहुंची कीमत
जींद में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1011.50 रुपये तक पहुंच चुके हैं। पहले रेट 1008 रुपये थे। 3.50 रुपये रेट बढ़े हैं।
कुरुक्षेत्र में 1012.50 रुपये
कुरुक्षेत्र में भी जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। कुरुक्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1012.50 रुपये पहुंच गए हैं। जबकि पहले 1009 रुपये थे।
यमुनानगर में 1029.50 पहुंची कीमत
यमुनानगर में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1029.50 रुपये पहुंच गए हैं। पहले कीमत 1027.50 रुपये थी।
पानीपत में भी बढ़े दाम
पानीपत में गैस के दाम तीन रुपये बढ़ गए हैं। 107 रुपये से बढ़कर 110 रुपये हो गया है। पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी, पीएनजी के दाम बढ़ा है। पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा का कहना है कि लगातार गैस के दाम बढ़ रहे हैं। उद्योग का खर्च लगातार भी बढ़ रहा है।
अंबाला में दाम 1020 रुपये पार
अंबाला में भी घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 3 रुपये बढकर 1020.50 रुपए हो गया। इसी तरह साढ़े 8 रुपये बढ़कर कामर्शियल सिलेंडर भी 2405.50 हो गया है।
लोगों में रोष
शहरवासी मनीष खोसला का कहना है कि सिलेंडर के लगातार बढ़ते दाम सहित अन्य चीजों पर भी महंगाई का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसके चलते घरेलू बजट गड़बड़ा रहा है।
अधिवक्ता गौरव जज का कहना है कि सरकार को आम आदमी को राहत देते हुए सिलेंडर के दाम कम करने चाहिए।