Move to Jagran APP

रात में महिलाओं ने किरायेदार बन की एंट्री, सुबह बदमाशों संग बंधक बनाकर लूटा Panipat News

अंबाला में किराएदार बनकर आईं दो महिलाओं ने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 10:45 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 10:45 AM (IST)
रात में महिलाओं ने किरायेदार बन की एंट्री, सुबह बदमाशों संग बंधक बनाकर लूटा Panipat News
रात में महिलाओं ने किरायेदार बन की एंट्री, सुबह बदमाशों संग बंधक बनाकर लूटा Panipat News

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। शहर के रामनगर में दो महिलाओं समेत छह बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित किरायेदार बनकर आए और तीन महिलाओं को बंधक बनाकर लूट लिया। वारदात के तीन घंटे बाद एक-दूसरे की रस्सियां खोलकर शोर मचाया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए। बदमाश 15 तोले सोना और 23 हजार की नकदी लूटकर ले गए।

loksabha election banner

रामनगर के मकान नंबर 282 के मालिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पटेल रोड पर जनता वाच के नाम से दुकान है। 22 सितंबर को उनके घर शाम को एक पुरुष और महिला मकान किराये पर लेने के लिए आए। उन्हें 6500 रुपये में ऊपर का हिस्सा देने की बात हुई। अगले दिन वे एक बेड लेकर आए और रात को वहीं रुक गए। 24 सितंबर को वह दोनों यह कहकर चले गए कि सारा सामान लेकर बाद में लाएंगे और आइडी भी दे देंगें। इसके बाद महिला हर रोज फोन करके बहाना बनाती रहीं। उसने बताया कि उसके पति टूर पर हैं। ऐसे ही कई दिन बीत गए। 

नौ अक्टूबर शाम को आरोपित महिला और अपने साथ एक अन्य महिला को लेकर पहुंची। इसे उसने अपनी मौसी बताया। उन्हें रात को ही सामान शिफ्ट करने की बात कहने लगी।

ambala

मकान मालिकों ने ही खिलाया रात को खाना

परिवार उनके इरादों से वाकिफ नहीं था। परिवार ने ही महिलाओं के खाने का इंतजाम किया और रात को सोने के लिए घर में रख लिया। दोनों आरोपित महिलाओं को ऊपरी मंजिल के कमरे में रात को सोने के लिए शिफ्ट कर दिया। परिवार को महिलाओं पर किसी तरह से शक भी नहीं था। इसलिए उन पर नजर नहीं रखी।

मकान मालिक और बेटे के जाने के बाद की वारदात

आरोपितों ने कई दिन पहले ही घर की रेकी की हुई थी। इस कारण आरोपितों को पहले से ही पता था कि घर के मालिक सुरेंद्र सुबह  दुकान पर चले जाते हैं और बेटा स्कूल। ऐसे में घर में बुजुर्ग माता राजरानी और सुरेंद्र की पत्नी अंजली रह जाते हैं। दिन में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक यही माहौल रहता है। इसलिए इसी समय वारदात को अंजाम दिया।

पाठ के बहाने ऊपर बुलाकर एक-एक को बनाया बंधक

शातिर महिलाओं ने बंधक बनाने की भी साजिश रची, जिससे कि बिना शोर मचाए महिलाओं को बंधक बनाया जा सके। सुबह करीब 10 बजे दोनों किरायेदार महिलाओं ने अंजली को कहा कि उन्होंने पाठ रखा है वह भी आए। इसके बाद अंजली के ऊपर जाते ही उस पर वार कर बंधक बना लिया। इस दौरान महिलाओं के साथ चार पुरुष भी थे। इसके बाद माता राजरानी और बाद में घर में काम करने आई रीना को भी बंधक बना लिया।

पिस्तौल दिखाकर हासिल कर ली चाबी

शातिर महिलाओं के साथी बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर अंजली और उसकी सास से घर के लॉकर और अलामारियों की चाबियां हासिल कीं। बदमाशों ने सोना और नकदी लूट ली। वारदाता को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाश उनके घर से करीब 15 तोले सोने के जेवर, 23 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान लूटकर ले गए।

तीन घंटे तक बंधक बनी रही महिलाएं, एक-दूसरे के खोले हाथ

बंधक बनने के बाद महिलाएं तीन घंटे तक इसी स्थिति में रहीं। बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे की रस्सियां खोलीं। बाहर आकर आसपड़ोस और सुरेंद्र को सूचित किया। सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर एसएचओ सिटी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। बाद में घटनास्थल पर सीआइए की टीम भी पहुंची।

चार बदमाश कब घर में घुसे पता ही नहीं लगा

परिवार ने दोनों आरोपित महिलाओं को रात ऊपरी मंजिल में शिफ्ट किया था। वारदात के समय चार बदमाश और थे। ये बदमाश कब और कैसे घुसे किसी को कुछ पता ही नहीं लग पाया। मकान में ऊपर जाने का रास्ता बाहर से था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.