Move to Jagran APP

टूल व पेन डाउन हड़ताल के दूसरे दिन भी लटके रहे कार्यालयों पर ताले, लोग परेशान

पानीपत में टूल व पेन डाउन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय के नीचे कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 09:35 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 09:35 PM (IST)
टूल व पेन डाउन हड़ताल के दूसरे दिन भी लटके रहे कार्यालयों पर ताले, लोग परेशान
टूल व पेन डाउन हड़ताल के दूसरे दिन भी लटके रहे कार्यालयों पर ताले, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, पानीपत : टूल व पेन डाउन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय के नीचे कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना दिया। सुबह से ही प्रापर्टी आइडी संबंधित कोई काम नहीं हो सके। दूसरे दिन तो प्रापर्टी कार्यालय का ताला भी नहीं खोला जा सका। इससे लोग दिनभर इधर-उधर भटकते रहे। हालांकि ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स में प्रापर्टी टैक्स भरे गए। इसके साथ ही डायरी नोटिग के काम भी हुए। कमिश्नर ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि कामकाज प्रभावित न हो, लेकिन राज्य स्तरीय हड़ताल होने के चलते। कोई भी कामकाज नहीं हो सके।

loksabha election banner

हड़ताल के चलते मेयर कार्यालय भी बंद रहेंगे। हड़ताल पूरी तरह से सफल रही। इसमें निगम में प्रापर्टी टैक्स व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के कर्मचारी सुबह-सुबह कार्यालय में हाजरी लगाकर सीट पर बैठे, लेकिन हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के आह्वान पर उन्हें भी काम नहीं करने दिया गया। अब बुधवार को फिर से नगर निगम में व्यवस्था पटरी पर लौटेगी। लोग राहत की सास लेंगे।

700 से ज्यादा कर्मचारी रहे हड़ताल में शामिल

राज्यव्यापी हड़ताल में नगर निगम पानीपत के 700 से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। इसमें नगर निगम के 196 आउटसोर्सिंग कर्मचारी, सफाई विभाग में 165 रेगूलर, 385 डीसी रेट के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय से भी 30 कर्मचारी व रेंट ब्रांच से पांच कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों की कट सकती है सैलरी दो दिन हड़ताल में शामिल रहे 700 से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी कट सकती है। इसके लिए नगर निगम कमिश्नर ने सभी कर्मचारियों का डाटा एकत्रित कर रहे है। इसके बाद सैलरी काटी जा सकती है। इसमें ज्यादातर सफाई विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

जानिए.. क्या बोले यूनियन प्रधान

नगर पालिका संघ हरियाणा के बैनर तले परिषदों व निगम के सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। प्रधान सुभाष चंडालिया ने बताया कि सरकार की गलत नितियों व कौशल रोजगार निगम के खिलाफ, फायर बिग्रेड, सफाई कर्मचारी, आफिस, माली, बेलदार, चौकीदार व अन्य सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। फायर बिग्रेड से उप प्रधान बलराज सैनी ने कहा कि सरकार 25 अप्रैल 17 अगस्त 2020 के समझौते को लागू करे, पांच हजार का जोखिम भत्ता दे, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें, ठेके व आउटसोर्सिंग पर लगे सभी कर्मचारियों को पे रोल पर करें आदि मांगें पूरी की जाए। इस मौके पर संजय, शालू, रीटा, रनबीर, बलराज सैनी, कृ़ष्ण, रमेश, ओमप्रकाश, हरीश, होईराम, राजेंद्र, ज्योति कपूर, मोनू आदि मौजूद रहे।

लोग इस तरह हुए परेशान प्रापर्टी टैक्स फाइल जमा करवानी थी।

तहसील कैंप निवासी विक्की ने जागरण से बातचीत में बताया कि प्रापर्टी टैक्स फाइल जमा करवानी थी। यहां आकर देखा तो पता चला कि हड़ताल है। जिससे काम नहीं हो सके।

पीएमएवाई के तहत आए थे काम नई सब्जी मंडी निवासी जयचंद ने जागरण से बातचीत में बताया कि पीएमएवाई में लोन लेने के लिए बुलाया गया था। अब बुधवार को आना पड़ेगा।

अभी हाजरी चेक की जा रही : कमिश्नर

नगर निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह ने जागरण से बातचीत में कहा कि अभी कर्मचारियों का डाटा मांगा गया है। इसमें हाजरी चेक की जाएगी। इसके बाद ही आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.