Move to Jagran APP

Panipat Coronavirus Update: पानीपत में आज मिले 70 कोरोना पॉजिटिव, अभी बढ़ सकते केस

पानीपत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। नए 70 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अग्रवाल मंडी में एक परिवार के सात संक्रमित इतने ही अंसल में मिले।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 09:12 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 06:02 PM (IST)
Panipat Coronavirus Update: पानीपत में आज मिले 70 कोरोना पॉजिटिव, अभी बढ़ सकते केस
Panipat Coronavirus Update: पानीपत में आज मिले 70 कोरोना पॉजिटिव, अभी बढ़ सकते केस

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में शनिवार को एक ही दिन में 70 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि शुक्रवार को कोरोना के 36 मरीज संक्रमित मिले। इनमें अग्रवाल मंडी वासी एक परिवार के सात सदस्य, असंल वासी सात सदस्य और एकता विहार निवासी एक परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। मांडी पीएचसी में कार्यरत आइसोलेशन वार्ड के मेडिकल ऑफिसर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर, स्वस्थ होने पर आठ लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। 

loksabha election banner

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि अग्रवाल मंडी में पॉजिटिव मिले एक परिवार के सदस्यों में 38 साल की महिला, 16 व 17 साल की दो किशोरी, 19 साल का युवक, 38 साल का पुरुष, 67 साल की वृद्धा और इतनी ही उम्र के वृद्ध शामिल हैं। इन सभी को सिविल अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। अग्रवाल मंडी में पहले भी चार मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। अंसल कॉलोनी वासियों में 57 साल की महिला, 33 साल का पुरुष, तीन महिलाएं, 24 व 24 साल के दो युवक संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। एकता विहार में 41 साल की महिला, 19 साल की युवती और 11 साल का बच्चा पॉजिटिव है। गोशाला मंडी में 85 साल की वृद्धा भी संक्रमित हैं। इनके परिवार के सदस्य पहले से संक्रमित हैं। 

सिविल सर्जन के मुताबिक कोविड-19 के कुल 13462 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 12254 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हो चुकी है। पानीपत में अब तक कुल 508 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 282 स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। 10 की अब तक मौत हुई है। एक्टिव केस 216 रह गए हैं। 

  • ये भी आए पॉजिटिव 
  • -मॉडल टाऊन की 62 वर्षीय महिला।
  • -सनौली रोड की  57 साल की महिला।
  • -मॉडल टाऊन से 43 साल का पुरुष।
  • -महावीर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवक।
  • -एनएचबीसी निवासी 58 साल का पुरुष। 
  • -पुरेवाल कॉलोनी का 37 साल का पुरुष।
  • -वीरभवन चौक निवासी 35 साल का पुरुष।
  • -लक्ष्मी नगर निवासी 32 साल का पुरुष।
  • -हलदाना गांव का 56 साल का पुरुष।
  • -बतरा कॉलोनी का 31 साल का पुरुष।
  • -पटेल नगर निवासी 43 साल का पुरुष। 
  • -उत्तम नगर निवासी 24 साल का युवक।
  • -किशनपुरा निवासी 53 साल का पुरुष।
  • -देशराज कॉलोनी निवासी 19 साल की युवती। 
  • -सेक्टर 11 वासी 28 साल की युवती।
  • -सेक्टर 12 का 53 वर्षीय पुरुष।
  • -मॉडल टाऊन वासी, विदेश से लौटा 20 वर्षीय युवक।
  • -संजय कॉलोनी की 26 साल की युवती।
  • -कमला कॉलोनी वासी 33 साल की महिला।  

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.