Move to Jagran APP

Admission in ITI: हरियाणा में ITI में चौथी मेरिट लिस्ट में भाग लेने के लिए खाली सीटों की लिस्ट हुई जारी

हरियाणा (Haryana) में राजकीय आईटीआई में चौथी मेरिट लिस्‍ट में भाग लेने के लिए खाली सीटों की लिस्‍ट जारी कर दी है। अब चौथी मेरिट लिस्ट 22 सितंबर को जारी होगी। जींद राजकीय आइटीआइ में 286 सीट खाली है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 19 Sep 2022 11:59 AM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2022 11:59 AM (IST)
Admission in ITI: हरियाणा में ITI में चौथी मेरिट लिस्ट में भाग लेने के लिए खाली सीटों की लिस्ट हुई जारी
राजकीय आईटीआई में खाली सीटों की लिस्‍ट जारी।

जींद, जागरण संवाददाता। आइटीआइ में दाखिले को लेकर तीसरी मेरिट लिस्ट की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चौथी मेरिट लिस्ट के लिए खाली सीटों की लिस्ट जारी हो गई है। संस्थान व ट्रेड में बदलाव के लिए पोर्टल खुलने का समय 20 सितंबर तक रहेगा। इसके बाद चौथी मेरिट लिस्ट 22 सितंबर को जारी होगी। दस्तावेजों की जांच 24 सितंबर तक होगी।

loksabha election banner

वहीं फीस जमा करवाने का समय 26 सितंबर तक रहेगा। कैथल रोड स्थित राजकीय आइटीआइ के प्राचार्य अनिल कुमार गाेयल ने कहा कि आइटीआइ में विभिन्न 25 ट्रेड में कुल 896 सीट हैं, जिसमें से 610 सीटों पर अब तक दाखिला हो चुका है। आइटीआइ में तीन मेरिट लिस्ट के बाद चौथी काउंसलिंग के लिए 286 सीट खाली बची हुई हैं।

कैथल रोड स्थित राजकीय आइटीआइ में खाली सीटों का ब्योरा

ट्रेड- कुल सीट- दाखिले हुए- खाली सीट

कारपेंटर - 48 - 27 - 21

कोपा - 48 - 37 - 11

ड्राफ्ट्समैन सिविल - 24 - 18 - 6

ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक - 20 -15 - 5

ड्रेस मेकिंग - 40 - 17- 23

इलेक्ट्रीशियन - 80 - 67 - 13

इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक - 48 - 42 - 6

फिटर - 40 - 29 - 11

फिटर ड्यूल - 20 - 15 - 5

जियो इंफार्मेशन अस्सिटेंट - 24 - 2 - 22

मशीनिस्ट- 40 - 29 - 11

मैकेनिक मोटर व्हीकल - 24 - 18 - 6

आरएसी टेक्नीशियन-  24 -18 - 6

मैकेनिक मोटर व्हीकल - 24 -18 - 6

मैकेनिक ट्रैक्टर - 40 - 23 -17

मैकेनिक डीजल इंजन ड्यूल - 24 - 24 - 20 - 4

मैकेनिक डीजल इंजन - 24 - 24 -19 - 5

पेंटर जनरल - 20 - 7-13

प्लंबर - 48 - 18 - 30

सिलाई टेक्नोलाजी - 40 -13 - 27

स्टेनो हिंदी - 48 - 44 - 4

स्टेनो इंग्लिश - 48 - 46 - 2

टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रानिक्स सिस्टम - 24 -18 - 6

टर्नर- 20 -15 - 5

वेल्डर - 40 - 20 - 20

वायरमैन- 40 - 33 - 7

कुल- 896- 610 -286


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.