विधायक 8 को सुनेंगे समस्याएं
यमुनानगर में शहर वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए दैनिक जागरण की ओर से 8 सितंबर को आयोजित हेलो जागरण कार्यक्रम में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा समस्याएं सुनेंगे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 11:27 AM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 11:27 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर
शहर वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए दैनिक जागरण की ओर से हेलो जागरण कार्यक्रम का आयोजन आठ सितंबर दिन शनिवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा सुबह 11 से 12 बजे तक दैनिक जागरण कार्यालय में फोन पर समस्याएं सुनेंगे। अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाएगा। इस दौरान हल्कावासी अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रख सकते हैं। शहरवासी पानी की निकासी, सफाई व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा सेवाओं, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए 01732-268658, 98138-79845 व 94664-11254 पर संपर्क कर सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें