Move to Jagran APP

दूसरी बार विधायक बनने के बाद बढ़ी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे : धर्मसिंह छौक्कर

रियाणा पुलिस में नौकरी करते-करते बड़े भाई इंद्र सिंह छौक्कर की जनभावना को देख समाजसेवा में उतरे धर्म सिंह छौक्कर ने अब अपने जीवन को जनता की सेवा के लिए दे दिया है। वह चाहे खानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए हो या फिर समालखा-पानीपत लड़कियों के लिए बस सेवा। धर्म सिंह छौक्कर आज भी लोगों के सुख-दुख में साथ रहते हैं। दैनिक जागरण के सीनियर रिपोर्टर जगमहेंद्र सरोहा ने उनसे बातचीत की। उनके पांच साल के प्लान के बारे में भी जाना। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 06:55 AM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 06:55 AM (IST)
दूसरी बार विधायक बनने के बाद बढ़ी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे : धर्मसिंह छौक्कर

-----

loksabha election banner

समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर का जीवन परिचय

------

धर्म सिंह छौक्कर का परिचय :

नाम : धर्म सिंह छौक्कर

पिता : पंठीराम

उम्र : 58 वर्ष

गांव : वजीरपुर टिटाना

परिवार : संयुक्त परिवार में पत्नी, तीन भाइयों समेत 29 सदस्य

शिक्षा : 10वीं

-----------------------

राजनीतिक सफर :

2007 : राजनीति के मैदान में उतरे।

2009 : हजकां से विधायक बने।

2014 : समालखा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ा, हार गए।

--------------------------------------

खवाहिश नहीं मुझे मशहूर होने की। आप मुझे पहचानते हो बस इतना ही काफी है।

अच्छे ने अच्छा और बुरे ने बुरा जाना मुझे। जिसकी जितनी जरूरत थी उसने उतना ही पहचाना मुझे।।

हरिवंशराय बच्चन की कविता की ये पंक्तियां समालखा के नवनिर्वाचित विधायक धर्म सिंह छौक्कर के जीवन और उनके लक्ष्य पर सटीक बैठती हैं। हरियाणा पुलिस में नौकरी करते-करते बड़े भाई इंद्र सिंह छौक्कर की जनभावना को देख समाजसेवा में उतरे धर्म सिंह छौक्कर ने अब अपने जीवन को जनता की सेवा के लिए दे दिया है। वह चाहे खानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए हो या फिर समालखा-पानीपत लड़कियों के लिए बस सेवा। धर्म सिंह छौक्कर आज भी लोगों के सुख-दुख में साथ रहते हैं। दैनिक जागरण के सीनियर रिपोर्टर जगमहेंद्र सरोहा ने उनसे बातचीत की। उनके पांच साल के प्लान के बारे में भी जाना। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश। सवाल : विधायक बनने के बाद आपकी जीवनशैली में क्या बदलाव आया?

जवाब : मेरी जीवनशैली में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। अपने शरीर को धीरे-धीरे कुछ समय देना शुरू करुंगा।

सवाल : आमजन के साथ व्यवहार में क्या बदलाव आया है?

जवाब : किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। मेरा व्यवहार सदैव एक जैसा रहता है। दूसरी बार विधायक बनने के बाद जनता के प्रति मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

सवाल : समाज में सबसे तेजी से कौन सा वर्ग बदलता है? सबसे ज्यादा मौके का लाभ कौन उठाता है?

जवाब : यह बदलाव जातीय और सामाजिक दृष्टि से अलग-अलग होता है। लोग परिस्थितियों के अनुसार बदलते रहते हैं।

सवाल : किस उद्देश्य के साथ विधायक बने?

जवाब : बड़े भाई इंद्र सिंह छौक्कर ने हमेशा हलके के लोगों की आवाज उठाई है। उनकी 2007 में मौत हो गई थी। उनके बाद मैंने लोगों की सेवा शुरू की। अब विधायक बनकर जनता की आवाज विधानसभा में उठाकर समाधान कराऊंगा।

सवाल : आप अपनी जीत के प्रति कितने आश्वस्त थे?

जवाब : मैंने 2009 की विधानसभा के कार्यकाल में पांच साल तक जनता के लिए काम किए थे। पिछले पांच साल भी मैं और मेरा परिवार लोगों के बीच रहा। कुछ लोगों ने चुनाव में नीचता की हदों को पार कर दिया, लेकिन जनता के मन को नहीं बदल सके। हलके के लोगों ने चुनाव में उन्हें आईना दिखा दिया है।

सवाल : कार्यकर्ताओं ने चुनाव में बहुत मेहनत की हैं। उनका ख्याल किस तरह से रखेंगे?

जवाब : मैं कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही दूसरी बार विधानसभा में पहुंचा हूं। उनके सुख-दुख में हर समय खड़ा मिलूंगा।

सवाल : अधिकारियों के मनमाने ढंग से काम करने की बात उठती रहती है। आप कैसे संभालेंगे?

जवाब : मैं समालखा से चंडीगढ़ तक अधिकारियों के बीच रहा हूं। मुझे तो आज तक अनदेखी करने वाला कोई अधिकारी नहीं मिला है।

सवाल : आप क्या चुनौती मानते हैं?

जवाब : विपक्ष में बैठकर लोगों की आवाज विधानसभा तक पहुंचाकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो उनके अधिकारों के लिए सड़कों पर भी उतरने को तैयार रहूंगा।

--------------

छौक्कर के ये पांच लक्ष्य

-यूनिवर्सिटी बनवाना।

-पीजीआइ बनवाना

-राज्य स्तरीय इंडोर स्टेडियम बनवाना।

-मनाना गांव की फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनवाना।

-सनौली में नई सब्जी और अनाज मंडी बनवाना।

------------

धर्म सिंह के पास एक करोड़ की चल-अचल संपत्ति

समालखा के विधायक धर्म सिंह छौक्कर के पास करीब एक करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 43 लाख की चल-अचल संपत्ति है। 2014 में धर्म सिंह की चल-अचल संपत्ति 1.92 करोड़ रुपये थी। उनकी पत्नी के पास करीब 19 लाख रुपये थी। 2014 में उनके पास 4 और उनकी पत्नी के पास 3 लाख रुपये नकद थे। अब उनके और उनकी पत्नी के पास 2-2 लाख रुपये की नकदी है। धर्मसिंह के बैंक खातों में 32.28 लाख रुपये हैं। उनके पास 890 ग्राम सोना व 2 किग्रा. चांदी है। पत्नी किरण छौक्कर के पास 200 ग्राम सोना व डायमंड की ज्वैलरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.