भगवान राम से सीखें जीवन जीने की कला : स्वामी दयानंद
रामनवमी का त्योहार शहर में शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पहले भगवान राम का प्रगटोत्सव मनाया गया। वार्ड नंबर-7 स्थित राम मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में कथा सुनाते हुए स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आज भगवान राम की जीवन शैली को अपने आचरण में उतारने की जरूरत है। जीवन जीने की कला उनसे सीखनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधान गणपत खुराना सह सचिव पंकज आहूजा पंकज कृष्ण वधवा उत्तमचंद आहूजा ओम प्रकाश जुनेजा सोहन रेवड़ी सतीश रामदेव ओमप्रकाश शर्मा मौजूद थे।
जागरण संवाददाता, पानीपत : रामनवमी का त्योहार शहर में शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पहले, भगवान राम का प्रगटोत्सव मनाया गया। वार्ड नंबर-7 स्थित राम मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में कथा सुनाते हुए स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आज भगवान राम की जीवन शैली को अपने आचरण में उतारने की जरूरत है। जीवन जीने की कला उनसे सीखनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधान गणपत खुराना, सह सचिव पंकज आहूजा, पंकज, कृष्ण वधवा, उत्तमचंद आहूजा, ओम प्रकाश जुनेजा, सोहन रेवड़ी, सतीश रामदेव, ओमप्रकाश शर्मा मौजूद थे।