मन में हनुमान जैसा रखें दास भाव : परमानंद
जागरण संवाददाता, पानीपत : मन को स्वच्छ व निर्मल बनाएं। राम भक्त हनुमान जैसा भाव रखें। नव वर्ष पर सेक
जागरण संवाददाता, पानीपत : मन को स्वच्छ व निर्मल बनाएं। राम भक्त हनुमान जैसा भाव रखें। नव वर्ष पर सेक्टर 12 स्थित सनातन धर्म मंदिर में सत्संग करते हुए यह बात स्वामी परमानंद ने कही। उन्होंने कहा कि हनुमान का चरित्र विद्या, बल, गुरु व भक्तिमय है। अष्टसिद्ध नव निधि के स्वामी हैं। लेशमात्र भी उनमें अभिमान नहीं है। रामजी के प्रति हमेशा दास बने रहते हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेकर उनका गुण अपने जीवन में धारण करना चाहिए। जीवन तभी सफल होगा। जीवन जीने का रास्ता मिल जाएगा। संकटों से बचेंगे। परमात्मा की कृपा बनी रहेगी। मंदिर में सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। पंडित रामप्रकाश पाठक ने बताया कि मंदिर में 108 महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधान विनोद गुप्ता, सुरेश मित्तल, सरोज मलिक, नीरजा सिंगला, मुकेश गोयल, रमा, शिखा व रिंकी मौजूद रहे।