श्रम कानून सख्ती से लागू किए जाए
जागरण संवाददाता, पानीपत : गीता कालोनी स्थित सीटू कार्यालय में राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन सीटू, एटक, इंटक
जागरण संवाददाता, पानीपत : गीता कालोनी स्थित सीटू कार्यालय में राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन सीटू, एटक, इंटक, एचएमएस और सर्व कर्मचारी संघ की जिलास्तरीय बैठक हुई। इसमें केंद्र और प्रदेश की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत 17 जनवरी को परियोजना वर्करों आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशावर्कर की हड़ताल का समर्थन किया। संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 30 जनवरी को राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन की तैयारी की योजना बनाई गई। उसको लेकर 7 जनवरी को सुबह 10 बजे किसान भवन में जिलास्तरीय कन्वेंशन करने का निर्णय लिया। सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त ने बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर सेवा सिंह मलिक, आनंद ज्वारा, पुष्पेंद्र शर्मा, अशोक पंवार, महेंद्र सिंह, बिजेंद्र मलिक, महावीर शर्मा, कश्मीर सिंह, सतीश पंवार उपस्थित रहे।
आंदोलन के मुद्दे :
1. ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हमले बंद करो, मजदूर विरोधी किए कए श्रम संशोधनों को वापस लिया जाए।
2. श्रम कानूनों को सख्ती से लागू किए जाए। उल्लंघन करने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जाएं।
3. ठेकेदारी, आउटसोर्सिग, अनुबंध व कच्ची नौकरी प्रथा खत्म करो, स्थायी रोजगार का प्रबंध करो।
4. न्यूनतम वेतन 18000 रुपये प्रति माह लागू किया जाए, खाली पदों पर तुरंत नियुक्ति की जाए।
5. बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ, खाद्य सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करो।