Move to Jagran APP

जानिये, किस तरह नगर निगम से स्‍वरोजगार के लिए मिल सकता है पैसा, आवास के लिए मिलते हैं ढाई लाख

स्‍वरोजगार के लिए नगर निगम से आप आर्थिक मदद ले सकते हैं। यहां तक नगर निगम की ओर से घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इसके अलावा कई ऐसी योजनाएं हैं जिससे रोजगार भी करा जा सकता है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 04:15 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 04:15 PM (IST)
नगर निगम की ओर से योजनाओं के तहत आर्थिक मदद ले सकते हैं।

पानीपत, जेएनएन। क्‍या आपको मालूम है कि स्‍वरोजगार के लिए आप नगर निगम के माध्‍यम से आर्थिक मदद ले सकते हैं। यहां तक की अगर घर बनाना है तो ढाई लाख रुपये तक मदद मिलती है। घर कच्‍चा है तो आपको सर्वे और रजिस्‍ट्रेशन के बाद ये मदद मिल सकती है। महिलाएं अपने ग्रुप बनाकर दस लाख रुपये तक की मदद ले सकती हैं। आपस में लोन दे सकती हैं। इससे ग्रुप की बचत बढ़ेगी। ग्रुप की सदस्‍यों की आय बढ़ेगी। आप भी जानिये, क्‍या हैं योजनाएं।

loksabha election banner

एसइपीआइ -

यानी सेल्‍फ एम्‍पलायमेंट प्रोजेक्ट इन्‍डीविजुअल। जो भी अपना व्‍यवसाय शुरू करना चाहता है, उसे दो लाख रुपये तक लोन मिलता है। इसका ब्‍याज भी महज सालाना सात फीसद होता है। इससे ज्‍यादा ब्‍याज हुआ तो उसका भुगतान नगर निगम करता है। इसके लिए नगर निगम के पालिका बाजार स्‍थित कार्यालय के कमरा नंबर 200 में जाकर संपर्क कर सकते हैं। वहां से फार्म मिल जाएगा। निगम आवेदक के आवेदन को बैंक में भेज देता है। वहां से लोन मिल जाता है।

एसईपीजी

सेल्‍फ इम्‍पलायमेंट प्रोग्राम ग्रुप। इसमें पाच लोग मिलकर ग्रुप बना सकते हैं। ये सदस्‍य किसी एक प्रोजेक्‍ट पर काम करते हैं। दस लाख रुपये तक लोन मिल सकता है। प्रोजेक्‍ट बताना होता है। सात फीसद तक ब्‍याज आवेदकों को भरना होता है।

सेल्‍फ हेल्‍प ग्रुप

महिलाओं के लिए ये ग्रुप है। दिव्‍यांग भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसमें कम से कम दस महिलाएं होनी चाहिए। पहले ये ग्रुप तीन महीन तक बैंक में अपनी बचत रकम जमा कराता है। मान लीजिए, ग्रुप में ने तीन महीने तक तीस हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद नगर निगम इसमें दस हजार अपनी तरफ से देता है। कुल रकम हो गई चालीस हजार। अब बैंक इस पर कम से कम चार गुना तक लोन देता है। यानी ग्रुप को 1 लाख 60 हजार रुपये बैंक से मिल जाएंगे। कुल हो जाएंगे दो लाख। इस रकम से महिलाएं काम शुरू कर सकती हैं। किसी महिला को लोन लेना है तो वो इसी ग्रुप से लोन ले सकतीहै।  साल का चार फीसद ब्‍याज लगता है। हर महीने किस्‍त जमा करानी होती है। दस लाख रुपये तक ही ब्‍याज में इतनी छूट मिलती है। बीस से ज्‍यादा महिला होने पर नया ग्रुप बनाया जाता है।

स्‍पोर्ट टू अर्बन स्‍ट्रीट वेंडर

रेहड़ी, फड़ी लगाने वालों के लिए है ये स्‍कीम। पानीपत में अब तक 2178 लोग रजिस्‍टर्ड हो चुके हैं। 347 को दस हजार रुपये का लोन मिल चुका है। अब स्‍ट्रीट वेंडर के लिए अलग से जोन भी बनाया जा रहा है। एरिया की डीमार्केशन भी करेंगे। लोन को 12 किस्‍तों में चुकाना होता है। अगर डिजिटल पेमेंट करते हैं तो सौ रुपये महीने का कैशबैक भी मिलता है। पहले नगर निगम से सर्टिफिकेट मिलता है। इसके बाद अटल सेवा केंद्र पर आवेदन करना होता है। बैंक में राशि आ जाती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना

पानीपत में 1 जून 2017 से 25 जुलाई 2017 तक सर्वे हुआ था। सर्वे में शामिल लोगों को ही अभी ढाई लाख रुपये की मदद दी जा रही है। इसमें पांच चरण होते हैं। नींव भरने से लेकर मकान बन जाने तक। तीन किस्‍तों में राशि मिलती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.