Move to Jagran APP

Khelo India Youth Games: कर्नाटक के तैराकों का दबदबा, 4 इवेंट में जीते गोल्ड, हरियाणा के हर्ष के हाथ लगा सोना

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तैराकी इवेंट में कर्नाटक के खिलाडि़यों का दबदबा कायम है। तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन कर्नाटक के तैराकों ने चार ईवेंट में जीते गोल्ड। हरियाणा के सोलह खिलाड़ी ले रहे हैं भाग। देश भर से 544 खिलाड़ी उतरे हैं स्वीमिंग पूल में।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 08 Jun 2022 10:48 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jun 2022 10:48 PM (IST)
Khelo India Youth Games: कर्नाटक के तैराकों का दबदबा, 4 इवेंट में जीते गोल्ड, हरियाणा के हर्ष के हाथ लगा सोना
तैराकी ब्रेस्टस्ट्रोक में कर्नाटक का क्लीन स्वीप।

जागरण संवाददाता, अंबाला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन जहां कर्नाटक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं 50 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में हरियाणा के हर्ष ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का खाता खोला। पहले दिन कर्नाटक की टीम ने चार गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।

loksabha election banner

कर्नाटक की दमदार चुनौती इस प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र रहेगी, जबकि इसके साथ ही महाराष्ट्र के खिलाड़ियों पर भी नजरें रहेंगी। हालांकि हरियाणा की टीम में अंबाला का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है, जबकि प्रदेश के खिलाड़ियों से पदक की उम्मीदें हैं। अंबाला कैंट के वार हीरोज़ स्टेडियम में शुरू हुई तैराकी प्रतियोगिताएं 12 जून तक चलेंगे, जिसमें देश भर से 544 खिलाड़ी पदक के लिए पूल में उतरेंगे।

तैराकी में हरियाणा का खाता खुला

तैराकी प्रतियोगिता में हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हर्ष ने प्रदेश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 50 मीटर बटरफ्लाई ईवेंट में 25.22 सैकेंड का समय लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में 25.23 सैकेंड के साथ असम से बिक्रम शंगमाई ने सिल्वर तथा महाराष्ट्र से आर्यन वारेंकर ने ब्रांज मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में कंपीटिशन काफी कड़ा रहा, जिसमें हर्ष ने बाजी मारी।

सोनीपत छोड़ बंगलुरू में रहकर सीखी तैराकी

तैराकी के 50 मीटर बटरफ्लाई ईवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले हर्ष ने ने बताया कि सोनीपत के गांव खेवड़ा के राजकीय स्कूल से उन्होंने 12वीं की। उसका बड़ा भाई हार्दिक भी तैराकी में नेशनल लेवल पर खेल चुका है। भाई ने ही उसे तैराकी में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि तैराकी में करियर बनाने के लिए उनके पिता उनको लेकर बंगलुरु आ गए, जहां पर वे कोचिंग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि बंगलुरु में तैराकी की बेहतरीन सुविधाएं हैं। कोच विनोद कुमार से तैराकी के गुर सीखे। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अभी कुछऔर ईवेंट हैं, जिनमें उन्होंने भाग लेना है। उन्होंने कहा कि वे इन ईवेंट में भी प्रदेश के लिए मेडल जीतने की जी-जान से कोशिश करेंगे।

यह रहे तैराकी के परिणाम

महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल

- कर्नाटक की हसिका रामचंद्रा 2:7.84 मिनट के साथ पहले

- महाराष्ट्र की आन्या वाला 2:09.79 मिनट के साथ दूसरे

- असम की आस्था चौधरी ने 2:11.05 मिनट के साथ तीसरे

महिलाओं की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक

- कर्नाटक की एस लक्ष्या ने 1:17.61 मिनट के साथ पहला

- कर्नाटक की सान्वी राव ने 1:17.89 मिनट के साथ दूसरा

- कर्नाटक की लिनेशिया एके 1:18.26 मिनट के साथ तीसरा

पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक

- बंगाल से स्वदेश मोंडल 1:05.22 मिनट के साथ पहला

- कर्नाटक से विदिथ शंकर 1:05.55 मिनट के साथ दूसरा

- तामिलनाडू से जशुआ थामस 1:04.45 मिनट के साथ तीसरा

पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल

- कर्नाटक से अनीश गौड़ा 1:53.17 मिनट के साथ पहला

- गुजरात से देवांश परमार 1:54.70 मिनट के साथ दूसरा

- कर्नाटक से संभव 1:55.02 मिनट के साथ तीसरा

महिलाओं की 50 मीटर बटरफ्लाई

- कर्नाटक से नीना वेंकटेश 28.50 सैकेंड के साथ पहले

- पंजाब से जसनूर कौर 29.41 सैकेंड के साथ दूसरा

- असम से उत्तरा गोगोई 29.45 सैकेंड के साथ तीसरा

कर्नाटक के खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैराकी प्रतियोगिताओं में कर्नाटक के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा। कर्नाटक के खिलाड़ियों ने पहले दिन चार गोल्ड, दो रजत, दो कांस्य पदक जीते।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.