विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुरुक्षेत्र में पुलिस लाइन के पास खंभे पर लगा खालिस्‍तान का पोस्‍टर, मचा हड़कंप

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Sat, 30 Apr 2022 08:30 AM (IST)

कुरुक्षेत्र में खालिस्‍तान का मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र के पुलिस लाइन के पास खालिस्‍तान का पोस्‍टर देखने को मिला। ...और पढ़ें

कुछ इस तरह का पोस्‍टर फरीदाबाद में भी लगा था।
कुछ इस तरह का पोस्‍टर फरीदाबाद में भी लगा था।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र के पुलिस लाइन के पास पुराने गेस्ट हाउस के सामने खालिस्तान का पोस्टर बैनर लगाने का मामला सामने आया है। देर रात बैनर लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन परिसर के पास खालिस्तान के इस बैनर को दिखाते हुए एक फुटेज भी इंटरनेट मीडिया पर जारी किया गया है।

सेक्टर-7 पुलिस चौकी इंचार्ज जय कर्ण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। मौके से बैनर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जय कर्ण, चौकी इंचार्ज, सेक्टर 7

सिरसा में भी खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी पर दिनभर अलर्ट रही पुलिस

लघु सचिवालय व दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी के मद्देनजर सिरसा में पुलिस के कड़े प्रबंध रहे। लघुसचिवालय की बिङ्क्षल्डग में दो गेट पर हथियारबंद पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए। सुबह से ही पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया। लघुसचिवालय में मुख्य गेट व कचहरी की दिशा के गेट को छोड़कर शेष दो गेट बंद कर दिए गए और उन पर ताला लगा दिया गया। तहसील कार्यालय की तरफ बाहरी प्रवेश व एसपी आफिस की ओर लघुसचिवालय के गेट को सुबह ही बंद कर दिया गया। हालांकि मुख्य गेट पर पिछले एक सप्ताह से ही एक चार की गार्द लगाई गई है लेकिन शुक्रवार को एक और गार्द लगाई गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।