Move to Jagran APP

27 मार्च से कटारिया लैंड में होगा दिव्य गीता सत्संग

श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीओ गीता परिवार के तत्वावधान में 27 से 31 मार्च तक दिव्य गीता सत्संग का आयोजन होगा। जावा पैलेस के सामने कटारिया लैंड में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में होने वाले सत्संग में कईं राष्ट्रीय संत भाग लेंगे। यह जानकारी कृष्ण कृपा समिति के प्रधान सुरेश अरोड़ा ने पत्रकारवार्ता में दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 08:40 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 08:40 AM (IST)
27 मार्च से कटारिया लैंड में होगा दिव्य गीता सत्संग
27 मार्च से कटारिया लैंड में होगा दिव्य गीता सत्संग

जागरण संवाददाता, पानीपत : श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीओ गीता परिवार के तत्वावधान में 27 से 31 मार्च तक दिव्य गीता सत्संग का आयोजन होगा। जावा पैलेस के सामने कटारिया लैंड में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में होने वाले सत्संग में कईं राष्ट्रीय संत भाग लेंगे। यह जानकारी कृष्ण कृपा समिति के प्रधान सुरेश अरोड़ा ने पत्रकारवार्ता में दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि सत्संग में आध्यात्मिक चितन व गीता पर प्रवचन होंगे। साथ ही सामाजिक समरसता एवं शैक्षणिक मूल्यों पर भी अलग-अलग आयोजन होंगे। समिति सदस्य विभू पालीवाल ने बताया कि गीता बुजुर्गो के पढ़ने के लिए है, स्वामी ज्ञानानंद ने इस भ्रम को तोड़ने का काम किया है। अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के गीता संबंधी संशय का भी कार्यक्रम में समाधान होगा।

कार्यक्रम में ध्यान शिविर भी लगाया जाएगा। 28 मार्च को स्वामी ज्ञानानंद शिक्षाविदों के लिए व्याख्यान देंगे। 29 को नगर के चिकित्सकों से चर्चा करेंगे। 30 मार्च को जिला बार कौंसिल में न्याय विद्वानों व वकीलों के साथ सामाजिक मूल्यों व गीता पर व्याख्यान होंगे। 31 मार्च को शहरी व ग्रामीण बुद्धिजीवी लोगों सहित ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंचों के साथ समरसता को कैसे बनाया जाए, सद्भाव कैसे कायम रहे विषय पर व्याख्यान होगा। इस अवसर पर सूरज दुरेजा, अनिल शर्मा, वेद पाराशर, सुनील ग्रोवर, राजू शर्मा, सुरेश शर्मा, पंकज वर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.