लकीसर बाबा मंदिर में रामकथा की शुरुआत पर निकाली कलश यात्रा
समालखा में चुलकाना के लकीसर बाबा मंदिर में रामकथा का शुभारंभ किया गया। कथा 12 मार्च तक चलेगी। महिलाओं ने कलश यात्रा के दौरान गांव की परिक्रमा की।
जागरण संवाददाता, समालखा : चुलकाना के लकीसर बाबा मंदिर में रामकथा का शुभारंभ किया गया। कथा 12 मार्च तक चलेगी। महिलाओं ने कलश यात्रा के दौरान गांव की परिक्रमा की। पंडित अरुण कौशल ने कलश स्थापना कर कथा की शुरुआत की।
कथा के पहले दिन कथावाचक ने पुरुषोत्तम राम के जीवन लीलाओं पर प्रकाश डाला। जन्म के समय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जन्म पर पूरे अयोध्या नगरी में खुशी माहौल था। हर किसी को लगता था कि उनके घर में ही भगवान का जन्म हुआ है। हर घर में दीया जली थी। उन्होंने सीता स्वयंवर और जनता के साथ राम के प्यार को भी उजागर किया। राम की पितृ भक्ति और भ्रातृत्व प्रेम को सभी के सामने रखा। उसे आत्मसात करने को कहा।
कलश के साथ नाचती-गाती चल रही थीं महिलाएं
कलश यात्रा को लेकर महिलाओं में बहुत उत्साह था। वे स्नान और पूजापाठ कर नए वस्त्र में सुबह ही मंदिर पहुंच गई। चुनकट ऋषि बाबा लकीसर का दर्शन कर मंदिर से कलश सिर पर लिए समूह में नाचते गाते फिरनी की परिक्रमा की। श्याम बाबा मंदिर के कपाट पर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। श्याम के भजन गाकर खुशी जाहिर की। सोनू शर्मा ने बताया कि कथा प्रतिदिन दूसरे पहर 2 से 5 बजे तक कथा होगी।
इस अवसर पर सरपंच मदन शर्मा, राजेश शर्मा, अनिल उर्फ पिकी शर्मा, हवा सिह व मोनू पुजारी, रमेश, नरेश वर्मा, कृष्णपाल व नरेंद्र छोक्कर, अंकित रोहिल्ला, भलेराम आदि मौजूद रहे।