Move to Jagran APP

जनता भाजपा सरकार को इस बार सिखाएगी सबक : कादियान

जजपा के युवा नेता एवं ग्रामीण हलका प्रभारी देवेंद्र सिंह कादियान ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा राज से तंग हो चुकी है। वे विस चुनाव के इंतजार में है। इस बार भाजपा नेताओं को हलके में घुसने की जगह तक नहीं मिलेगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 06:36 AM (IST)
जनता भाजपा सरकार को इस बार सिखाएगी सबक : कादियान
जनता भाजपा सरकार को इस बार सिखाएगी सबक : कादियान

जागरण संवाददाता, पानीपत : जजपा के युवा नेता एवं ग्रामीण हलका प्रभारी देवेंद्र सिंह कादियान ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा राज से तंग हो चुकी है। वे विस चुनाव के इंतजार में है। इस बार भाजपा नेताओं को हलके में घुसने की जगह तक नहीं मिलेगी।

loksabha election banner

उन्होंने ये बात बृहस्पतिवार को जीटी रोड सिवाह स्थित कोहिनूर रिसोर्ट में ग्रामीण हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के 106वें सम्मान दिवस पर रोहतक में जन सम्मान दिवस रैली की जाएगी। हलके से 800 के करीब वाहन रोहतक रैली में ले जाएंगे। रैली में मुख्यातिथि पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला होंगे।

जजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव डॉ. कुसुम शेरवाल ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। उनका सम्मान जजपा लौटाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश काला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिजेंद्र कादियान, हलका अध्यक्ष कुलदीप दीवाना, सूबेदार प्रताप सिंह, युवा जिला प्रधान टीपू पोड़िया, बलजीत सारासर, हरलाल मलिक, महिला जिला प्रधान गीता पलड़ी महिला, सरिता मोर, सुखबीर ढांडा, प्रोफेसर अनिल, अजय बिझौल व राजेंद्र जैलदार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.