Move to Jagran APP

जींद में पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, डेढ़ घंटे बाद दिल्ली रवाना Panipat News

जींद के किलाजफरगढ़ गांव में पैसेंजर ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन के इंजन का पॉवर फेल हो गया था। तपती धूप में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 07:22 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 07:22 PM (IST)
जींद में पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, डेढ़ घंटे बाद दिल्ली रवाना Panipat News
जींद में पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, डेढ़ घंटे बाद दिल्ली रवाना Panipat News

पानीपत/जींद, जेएनएन। जुलाना के किलाजफरगढ़ गांव में जींद से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के इंजन का पॉवर फेल हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को गर्मी का सामना करना पड़ा। जींद से दूसरा इंजन पहुंचने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। 

loksabha election banner

किलाजफरगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर जींद से दिल्ली जाने वाली 54036 पैसेंजर ट्रेन पहुंची। तभी इंजन ने काम करना बंद कर दिया। काफी देर जब ट्रेन नहीं चली तो यात्रियों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। करीब डेढ़ घंटे बाद जींद से दूसरा इंजन मंगवाया गया, इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।

कैंपर मंगवाए गए, वो भी खत्म
सवारियां पैदल ही गांव से होते हुए रोहतक के लिए रवाना हुई। जींद निवासी साहिल, सोहन, संतोष ने बताया कि वो जींद के रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठे थे। रेल को सुख का साधन माना जाता है, लेकिन इंजन में खराबी आने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं थी। पांच कैंपर मंगवाए गए थे। उन्हें यात्रियों ने खत्म कर दिया। रेल रोको अभियान को देखते हुए तैनात की गई पुलिस को भी प्यासे रहने पर ही मजबूर रहना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.