जेबीटी अध्यापक को इंडिया आइडल अवार्ड
जागरण संवाददाता, पानीपत : राष्ट्रभक्त संगठन प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति की तरफ से बृहस्पतिवार को करना
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 06:16 PM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 06:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : राष्ट्रभक्त संगठन प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति की तरफ से बृहस्पतिवार को करनाल में इंडिया आइडल अवार्ड समारोह 2018 का आयोजन किया गया। राजाखेड़ी स्कूल के जेबीटी अध्यापक बोधराज को इंडिया आइडल अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। उन्हें उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, समाज सेवा व सामाजिक जागरूकता अभियान के लिए दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के भतीजे विनोद शुक्ला व चंद्रशेखर आजाद के भतीजे सुजीत आजाद ने शिरकत की। इससे पहले भी अध्यापक बोधराज को उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। विद्यालय प्रधानाचार्य सुमित्रा सांगवान व स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें