गणित प्रदर्शनी में जतिन, राहुल व केशव ने मारी बाजी, किया पुरस्कृत
आइबी पीजी कालेज में बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का संचालन प्रो. भावना ने किया। प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने कहा कि गणित प्रदर्शनी छात्रों के गणितीय प्रतिभा को कक्षाकक्ष के बाहर प्रदर्शन करने के लिए अवसर प्रदान करता है।
पानीपत-(विज्ञप्ति) : आइबी पीजी कालेज में बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का संचालन प्रो. भावना ने किया। प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने कहा कि गणित प्रदर्शनी छात्रों के गणितीय प्रतिभा को कक्षाकक्ष के बाहर प्रदर्शन करने के लिए अवसर प्रदान करता है। गुणात्मक शिक्षा के लिए गणित क्रियाएं करवाई जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि गणित को व्यापार का प्राण व विज्ञान का जन्मदाता माना जाता है। विभागाध्यक्ष डा. अर्पणा गर्ग ने कहा कि जीवन में गणित का अत्याधिक महत्वपूर्ण स्थान है। हम दिन की शुरुआत गणित से ही करते हैं। हमारी समय सूचक घड़ी भी जब समय बताती है तो वो किसी ना किसी कोण का रूप लेती है।
प्रदर्शनी में छात्रों ने पाइथागोरस थ्योरम, मूविग क्वाडरिलेटरल, प्लेन आफ सिमिट्री, एरिया आफ सर्किल, मैथ्स गेम्स, पजल्स पर माडल बनाए। डा. अर्पणा गर्ग व प्रो. कनक शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। जतिन, राहुल व केशव ने प्रथम, रोहित, जोशी व अंकित ने द्वितीय तथा काजल, अंजू, अजय, मसीर, कुनाल व विक्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रोबिन पांडेय को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके पर डा. मधु शर्मा, डा. निधि, प्रो. कनक शर्मा, प्रो. कोमल, प्रो. मानसी, प्रो. सौरव, प्रो. दीपाली, प्रो. साक्षी, प्रो. कीर्ति, प्रो. मनीष, प्रो. अश्वनी गुप्ता मौजूद रहे।