Move to Jagran APP

भाजपा के गढ़ रहे कच्चा कैंप में विज पर हल्ला बोल

जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा से निष्कासित छह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रमोद विज क

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 02:35 AM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 02:35 AM (IST)
भाजपा के गढ़ रहे कच्चा कैंप में विज पर हल्ला बोल

जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा से निष्कासित छह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रमोद विज के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। रविवार को कच्चा कैंप के गुरु नानकपुरा चौराहे पर जनसभा की। कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रमोद विज को जिलाध्यक्ष पद पर से हटाने के लिए मन की भड़ास निकाली। दैनिक जागरण की प्रतियां दिखा कर कहा कि हमें घुसपैठिया बताने वाले साबरी ने पद हथियाने के लिए ढाई माह पहले ही भाजपा पार्टी ज्वाइन की थी। ऐसे अवसरवादी लोग का पार्टी में कोई आधार नहीं है।

loksabha election banner

तहसील कैंप मंडल से निष्कासित भाजपा के कार्यकर्ता व संघर्ष समिति के प्रधान सुरेश नारंग, सुखदेव सिंह, अशोक आनंद, पूर्व पार्षद राजेंद्र जिंदी व दिनेश सपड़ा लगभग 25 मिनट विलंब से जनसभा में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुभाष मनचंदा ने उनके आने से पहले माइक संभाले रखा। मनचंदा ने कहा कि कार्यकर्ता ही नेता बनाता है। प्रमोद विज ने छह नेताओं को पार्टी से निकाला है। हमारे साथ 600 कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने के लिए जुड़ गए हैं। विज बैकडोर से सुभाष बराला की मदद कर रहे हैं। दशकों पुराने मेहनतकश कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालने का पेशा बना लिया है। पार्टी में हम थे, हैं और बने रहेंगे।

बराला नहीं, अन्याय का फूंका पुतला : पूर्व पार्षद राजेंद्र जिंदी ने कहा कि हमरा सपना था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने। कार्यकर्ताओं ने तन, मन और धन से कार्य किया। पाइट संस्थान में बराला के समक्ष कार्यकर्ताओं को नौकरी देने की बात सुखदेव के साथ मिलकर हमने उठाई। काम के लिए और किसे कहेंगे। बस इस बात को लेकर बाहर निकालने का फरमान जारी कर दिया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का नहीं, अन्याय करने वाले व उसे बचाने वाले का पुतला फूंका। भड़ास निकालते हुए कहा कि वो हमें क्या निकालेंगे, हमने उन्हें निकाल दिया।

पद से हटाने तक चैन से नहीं बैठेंगे : सरदार सुखदेव सिंह ने कहा कि बराला के साथ बैठक में मैंने यही बात कही थी कि तीन साल तो बीत गए। एक वर्ष के बाद पार्टी का चुनावी झंडा ढोने के लिए पकड़ा देंगे। गरीब कार्यकर्ताओं के बारे में नीति स्पष्ट करें। इसी बात को लेकर बैठक से बाहर जाने को कह दिया। जिलाध्यक्ष ने पुतला फूंकने से रोकने के लिए काफी प्रयास किया। 35 में से 12 रह गए थे। जब दहन किया गया तो हम छह ही थे। जिलाध्यक्ष को पद से हटा कर ही चैन से बैठेंगे।

जिलाध्यक्ष कौन होते हैं निकालने वाले : संघर्ष समिति के प्रधान सुरेश नारंग ने कहा कि नोटिस दिए बिना जिलाध्यक्ष कौन होते हैं हमें हटाने वाले। सुरेश नारंग ने कहा कि पानीपत को बचाना है, प्रमोद विज को हटाना है। 26 कार्यकर्ता अब तक इस्तीफा दे चुके हैं। एक सप्ताह में पूरा कार्यकर्ता त्यागपत्र दे देंगे तो विज कहां जाएंगे।

संघर्ष समिति के प्रधान सुरेश नारंग के भाषण के बीच में सुखदेव सिंह पास की एक दुकान में से दैनिक जागरण की प्रतियां ले आए। जनसभा में मौजूद लोगों को दिखाते हुए कहा कि साबरी ढाई माह पहले पार्टी में शामिल हुआ है। वो हमें क्या घुसपैठिया बताएगा। कार्यकर्ताओं ने जोश में ताली बजा दी। सभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता बारी-बारी से समाचार पत्र लेकर उस खबर को गौर से पढ़ने लगे।

वर्जन :

जनसभा में बमुश्किल 20-25 लोग ही थे। कार्यकर्ता खोने का अफसोस तो है लेकिन एक कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करना गलत कदम है। पार्टी में किसी तरह की समस्या आने पर रिपोर्ट उपर भेजी जाती है। वरिष्ठ जनों का जो आदेश आता है, उसे लागू करना मेरा फर्ज है। नोटिस तो शंका व संदेह होने पर दिया जाता है। इन कार्यकर्ताओं का पुतला फूंकने का प्रत्यक्ष प्रमाण मौजूद है।

प्रमोद विज, जिला अध्यक्ष, भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.