Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, राजस्थान व एमपी से अफीम लाकर बेचता था, पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर

कुरुक्षेत्र में अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार किया गया है। वह राजस्थान व मध्य प्रदेश से सस्ते रेट में अफीम खरीद कर क्षेत्र में बेचता था। उसके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Thu, 29 Apr 2021 03:16 PM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 03:16 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, राजस्थान व एमपी से अफीम लाकर बेचता था, पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर
कुरुक्षेत्र पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल ने एक किलो अफीम के साथ एक आरोपित को काबू किया है। आरोपित राजस्थान-मध्य प्रदेश से अफीम लाकर कुरुक्षेत्र में बेचता था। आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। 

loksabha election banner

डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि एएनसी के एएसआइ सतीश कुमार, मुख्य सिपाही कुलदीप, सिपाही जितेंद्र कुमार व चालक बलदेव सिंह की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहाबाद के निकट त्यौड़ा थेह पर मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि करनाल के गांव खेड़ी मान सिंह निवासी परविंद्र सिंह उर्फ पिंदर काफी समय से राजस्थान व मध्यप्रदेश से सस्ते रेट में अफीम खरीद कर शाहाबाद क्षेत्र में बेचने का धंधा करता है। वह आज भी शाहाबाद की तरफ अफीम बेचने के लिए रतनगढ़ पुल के नीचे आएगा। उसे नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। उसे काफी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हो सकते हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

इस पर नोटिस तैयार कर सूचना डीएसपी यातायात सुरेंद्र सिंह के पास भेजी गई। थोड़ी देर के बाद एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम करनाल के गांव खेड़ी मान सिंह निवासी परिवंद्र सिंह उर्फ पिंदर बताया। डीएसपी नरेंद्र सिंह के समक्ष उसकी तलाशी ली गई तो उससे एक किलो अफीम बरामद हुई। इसकी सूचना से शाहाबाद थाना पुलिस को दी गई। शाहाबाद थाना पुलिस के एएसआइ सतीश कुमार ने आरोपित के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। 

आरोपित से काफी जानकारी मिलने की उम्मीद : एएनसी प्रभारी 

एएससी प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेगी। पुलिस रिमांउ के दौरान आरोपित से काफी जानकारी मिलने की उम्मीद है। आरोपित क्षेत्र में किस-किस को नशीले पदार्थ सप्लाई करता था, इसके साथ वह कहां से नशीले पदार्थ लेकर आता था, यह जानकारी जुटाई जाएगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.