Move to Jagran APP

17 से 25 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, एक क्लिक पर दिखेगी ब्रह्मसरोवर की सायंकालीन महाआरती

कोविड-19 को देखते हुए ऑनलाइन ही होंगे आयोजन। आइजीएम 2020 शुरू होेने से पहले ही 25 देशों के लाखों लोग ऑनलाइन जुड़े। अब लगातार वेबसाइट पर लाइव चलेगी महाआरती। इसके लिए पुरुषोत्तमपुराबाग में आरती स्थल पर उच्च गुणवत्ता का वीडियो कैमरा लगाया गया है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 10:50 AM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 10:50 AM (IST)
17 से 25 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, एक क्लिक पर दिखेगी ब्रह्मसरोवर की सायंकालीन महाआरती
पुरुषोत्तमपुराबाग में आरती स्थल पर वीडियो कैमरा लगाया गया है, जिससे आरती लाइव की जा रही है।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 को यादगार बनाते हुए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने अब ब्रह्मसरोवर की महाआरती को साल भर ऑनलाइन चलाने का फैसला लिया है।

loksabha election banner

इसके लिए पुरुषोत्तमपुराबाग में आरती स्थल पर उच्च गुणवत्ता का वीडियो कैमरा लगाया गया है। इसी वीडियो कैमरे से आए दिन की महाआरती कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और 48 कोस कुरुक्षेत्र की वेबसाइट पर लाइव चलाई जाएगी। ऐसे में गर्मियों और सर्दियों में अलग-अलग भारतीय समय के अनुसार विश्व के किसी भी कोने में बैठा व्यक्ति लाइव महाआरती का आनंद ले सकता है। कोविड 19 के दौर को देखते हुए केडीबी की यह उपलब्धि और भी फायदेमंद है।

17 से 25 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से 17 से 25 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव पर लगने वाले क्राफ्ट मेले और अन्य कार्यक्रमों में हर साल 30 लाख से अधिक लोग शिरकत करते थे। इस साल कोविड 19 के चलते सरकार की ओर से इसके ज्यादातर कार्यक्रमों को ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

25 देशों से ज्यादा लोग कर चुके वेबसाइट पर विजिट

 केडीबी की ओर से ऑनलाइन ही ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए चार दिसंबर से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। इस महोत्सव की लोकप्रियता के चलते नौ दिनों में ही 25 देशों के एक लाख से ज्यादा लोग इसकी वेबसाइट पर विजिट कर चुके हैं।

विश्व भर में लोकप्रिय है गीता महोत्सव

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य सचिव अभिनव मेहता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव विश्व भर में लोकप्रिय है। महोत्सव को लेकर चार दिसंबर से ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू की गई है। इस प्रतियोगिता और अन्य वेबसाइटों के माध्यम से अभी तक ही 25 देशों को लेकर इससे ऑनलाइन जुड़ चुके हैं। विश्व भर के कोने-कोने में बैठे इन्हीं लोगों के लिए अब ब्रह्मसरोवर की सायंकालीन महाआरती को लगातार लाइव ऑनलाइन चलाने का फैसला लिया है। इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। एक दो दिन में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.