Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे गया गीता महोत्सव, देश का पहला सबसे लंबा प्लास्टिक फ्री इवेंट घोषित

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 देश का पहला सबसे लंबा सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री इवेंट घोषित हुआ। इस उपलब्धि के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड अधिकारियों को सम्मानित करेगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 03:26 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 09:18 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे गया गीता महोत्सव, देश का पहला सबसे लंबा प्लास्टिक फ्री इवेंट घोषित
पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे गया गीता महोत्सव, देश का पहला सबसे लंबा प्लास्टिक फ्री इवेंट घोषित

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 देश का सबसे लंबा सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री इवेंट बन गया है। इसके लिए पर्यावरण के लिए कार्य कर रही दिल्ली की संस्थान ग्लोबल एनवायरो सेफ्टी मैनेजमेंट ने प्रमाणपत्र जारी करते हुए इसे ए ग्रेड दिया है। यह महोत्सव 18 दिन तक चला था और इसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं महोत्सव को लेकर ब्रह्मसरोवर के घाटों पर लगाए गए शिल्प और सरस मेले में लगी हजारों दुकानों पर भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं हुआ।

loksabha election banner

 महोत्सव में खास बात यह रही कि मेले में लगाए गए फूड स्टॉलों पर भी प्लास्टिक के गिलास, चम्मच और दोने उपयोग नहीं किए गए। अब इसके लिए ए ग्रेड प्रमाण पत्र जारी होने पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने इसके लिए प्रयास करने वाली संस्थाओं के साथ-साथ प्रशासन के अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित करने का फैसला लिया है। 

ग्रीन अर्थ संगठन के प्रयास लाए रंग 

इस इवेंट को सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए ग्रीन अर्थ संस्था ने लगातार प्रयास जारी रखे। महोत्सव का शिल्प और सरस मेला शुरू होते ही संस्था के 15 सदस्यों ने लोगों को जागरूक करने की कमान थामी। इसके लिए सभी दुकानों पर जाकर पंफलेट बांटे गए। घाटों पर कपड़े के बैनर लगाए गए। यह टीम लगातार 18 दिनों तक लोगों को जागरूक करने में लगी रही। 

कई साल से चल रहा जागरूकता अभियान 

ग्रीन अर्थ संस्था के पदाधिकारी डॉ. नरेश भारद्वाज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 देश का पहला सबसे लंबा ङ्क्षसगल यूज प्लास्टिक फ्री इवेंट घोषित हो गया है। इसके लिए कई साल से लोगों को जागरूक करने में लगे थे। इसके लिए हर साल ब्रह्मसरोवर के घाटों पर स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाती है। प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। संस्था प्रयास रंग लाया है। इसमें प्रशासन और केडीबी का पूरा सहयोग मिला है। 

किया जाएगा सम्मानित 

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सौरभ चौधरी और राजेंद्र परासर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के अभियान में यह एक बड़ी उपलब्धि है। 18 दिन तक चले इस महोत्सव में लाखों लोग पहुंचे थे। अब केडीबी की ओर से इसमें सहयोगी देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.