इनेलो से विस चुनाव लड़ चुके नेता ने नौकरानी से की गलत हरकत, लगाया ये आरोप Panipat News
इनेलो से विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता ने नौकरानी से छेड़छाड़ की। महिला ने कपड़े फाडऩे का आरोप लगाया तो नेता ने घर में चोरी का आरोप लगाया।
पानीपत, जेएनएन। चांदनी बाग थाना क्षेत्र के एक गांव के नेता पर नौकरानी ने छेड़छाड़ करने, कपड़े फाडऩे और चोरी का आरोप लगाकर पीटने का आरोप लगाया है। वहीं, नेता ने महिला पर बाली चोरी करने का आरोप लगाया है। चांदनीबाग थाना पुलिस ने दोनों ओर से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। नेता इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ चुका है।
महिला ने बताया कि वह गांव में एक परिवार के यहां बीते चार माह से साफ-सफाई का काम कर रही है। सोमवार को वह काम पर गई। आरोपित नेता ने अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपित ने महिला के कपड़े फाड़ दिये और कमरे में बंद कर दिया।
आरोपित की पत्नी घर पहुंची तो उसने महिला पर चोरी करने का आरोप लगा दिया। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, मकान मालिक नेता ने बताया कि महिला ने दो दिन पहले उसके घर से बाली चोरी की थी। बाली के संबंध में पूछने पर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया और छेड़छाड़ व दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी।