छात्राओं को रोड सेफ्टी के नियमों की जानकारी दी
चौ. देवीलाल मेमोरियल कन्या पीजी कॉलेज सिवाह में यूथ एंड कल्चरल का व्याख्यान कराया गया। मुख्य वक्ता ड्राइविग स्कूल सोनीपत ब्रांच की प्रतिनिधि प्रियंका रही। उन्होंने रोड सेफ्टी के रूल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी न होने पर हर रोज हादसे हो रहे हैं। युवाओं को समाज में यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता लानी होगी।
जागरण संवाददाता, पानीपत : चौ. देवीलाल मेमोरियल कन्या पीजी कॉलेज सिवाह में यूथ एंड कल्चरल का व्याख्यान कराया गया। मुख्य वक्ता ड्राइविग स्कूल सोनीपत ब्रांच की प्रतिनिधि प्रियंका रही। उन्होंने रोड सेफ्टी के रूल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी न होने पर हर रोज हादसे हो रहे हैं। युवाओं को समाज में यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता लानी होगी। पूर्व स्पीकर एवं कॉलेज के प्रधान सतबीर सिंह कादियान ने कहा कि लड़कियों को यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए। उनके आगे आने पर समाज में जागरूकता जल्दी आ सकती है। प्राचार्य केएस ढिल्लो ने कहा कि कॉलेज में समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम कराए जाते हैं। कार्यक्रम आयोजक सुमनलता ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया।