Move to Jagran APP

राहत भरी खबर, अब गूगल सर्च पर मिलेगी पानीपत उद्योग की पूरी जानकारी Panipat News

गूगल सर्च करने पर पानीपत के उद्योग की पूरी जानकारी लोकेशन सहित मिलेगी। इसके तहत सर्वे शुरू हो चुका है।

By Edited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 07:04 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 01:24 PM (IST)
राहत भरी खबर, अब गूगल सर्च पर मिलेगी पानीपत उद्योग की पूरी जानकारी Panipat News
राहत भरी खबर, अब गूगल सर्च पर मिलेगी पानीपत उद्योग की पूरी जानकारी Panipat News

पानीपत, [महावीर गोयल]। प्रदेश में औद्योगिक सर्वे चल रहा है। उद्यमियों की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद सरकार ने उद्योगों की जियो टैंगिग करने का फैसला लिया गया है। अब उद्योगों के सर्वे के दौरान जियो टैगिंग की जाएगी। इससे गूगल सर्च करने पर उद्योग की पूरी जानकारी लोकेशन सहित मिलेगी। 

loksabha election banner

पिछले दिनों उद्योग विभाग के कार्यक्रम में उद्यमियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र कुमार के समक्ष इंडस्ट्रियल सर्वे पर प्रश्न उठाते हुए कहा था कि सर्वे ठीक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से सर्वे टीम से बात कर सर्वे को सही तरीके से करवाने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों ने अब सर्वे को लेकर जियो टैगिंग का ऑप्शन चुना है। इससे सर्वे भी प्रमाणिक होगा। उद्योग की लोकेशन की सही जानकारी भी उपलब्ध हो जाएगी।

निजी कंपनी की तरफ से सर्वे
उद्योगों का डाटा एकत्रित करने के लिए निजी कंपनी की तरफ से सर्वे किया जा रहा है। इस डाटा के आधार पर ही भविष्य उद्योगों के लिए योजनाएं बनेंगी। फिलहाल उद्योगों का डाटा सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। उद्योगों को हित में बनने वाली योजनाएं बनाने में परेशान आ रही है। 

ये सब जानकारी
किस उद्योग में क्या-क्या उत्पादन होता है। कितने वर्कर काम करते हैं। कितना बिजली का लोड है। कब से उद्योग लगा हुआ है। उद्योग का टर्नओवर क्या है। ये सभी जानकारी इस सर्वे में जुटाई जा रही है। यह है जियो टैगिंग का मोबाइल में ऑप्शन होता है। इसके लिए ऑप्शन ऑन करना होगा। सर्वे टीम संबंधित उद्योग की जैसे ही मोबाइल से तस्वीर लेगी। जियो टैगिंग हो जाएगी। इससे संबंधित उद्योग की लोकेशन दर्ज हो जाएगी। गूगल पर उद्योग का नाम डालते ही उसकी पूरी जानकारी लोकेशन सहित मिलेगी।

70 फीसद उद्योग जहां लगे मिलेंगे वह क्षेत्र होगा
नियमित सर्वे के दौरान जिन क्षेत्रों में 70 फीसद उद्योग लगे मिलेंगे। उन्हें नियमित कर दिया जाएगा। उद्योगों को सेक्टरों जैसे सभी सुविधाएं दी जाएगी। 

सर्वे टीम को उद्योगों की जियो टैगिंग करने के लिए कहा गया है। इससे सभी उद्योगों के बारे में वास्तविक जानकारी मिल सकेगी। 
आरके राणा निदेशक जिला उद्योग केंद्र, पानीपत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.